फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Assessment of students' skills in talent search competition

Panipat News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के हुनर का किया आकलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Assessment of students' skills in talent search competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। आरोहण फाउंडेशन की ओर से डिटेलिंग माफिया के सहयोग से आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वीर भवन में हरियाणा दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के तहत तीन विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन किया गया।
जिसमें एकल नृत्य, फैंसी ड्रैस, सुलेख, कविता पाठ और पेंटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आरोहण फाउंडेशन की तरफ से प्राचार्या डाॅ. शिवानी कंदौला, गहना, रिदम, रविंद्र सिंह, उमेद सिंह और संदीप राठी को हरियाणा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यातिथि महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता, कंसल भट्ठा कंपनी इसराना से बिजेंद्र जागलान, नैफ्ता क्रैकर के प्रोसेस मैनेजर अंकिता बबल, बाल कल्याण समिति सदस्य किरण मलिक ने किया।
निर्णायक मंडल में संगीत अध्यापिका कुमारी गहना, नृत्य कोरियोग्राफर रिदम, हिंदी प्राध्यापक रवींद्र सिंह, ललित कला प्राध्यापिका डॉ. शिल्पा, ललित कला प्राध्यापिका डॉ. कमलेश, कला अध्यापक संदीप राठी के द्वारा प्रतियोगिताओं के विजेताओं नाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

आरोहण फाउंडेशन के संस्थापक प्रदीप मलिक ने बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव भावना जैन, आरोहण फाउंडेशन के महासचिव रोहित मलिक, सदस्य सुरेंद्र राठी, जितेंद्र सिंह, अंजू, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed