फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ashwani Chopra missed from Arvind, hat trick win

हैट्रिक बनाने से चूके अरविंद, अश्विनी चोपड़ा जीते

Sat, 17 May 2014 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 17 May 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ashwani Chopra missed from Arvind, hat trick win
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह मोदी के नाम की आंधी में अश्विनी चोपड़ा ने कांग्रेस के दो बार सांसद रहे डॉ. अरविंद शर्मा को 3,60,147 मतों से पछाड़ते हुए करनाल सीट को पार्टी की झोली में डाल दिया।
विज्ञापन


पानीपत की चारों विस क्षेत्र से 1,73,675 वोटों के अंतर से अश्विनी चोपड़ा की जीत के बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया। अश्विनी चोपड़ा व उनकी पत्नी किरण शर्मा चोपड़ा ने लोगों को जीत का श्रेय दिया है।
विज्ञापन


16वीं लोकसभा चुनाव की मतगणना पर चारों विधानसभा क्षेत्रों के शहर में केंद्र बनाए गए थे। सुबह ठीक आठ बजे चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद एक के बाद एक राउंड आने शुरू हो गए और नेताओं व कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई। भाजपा के अश्विनी चोपड़ा ने पहले राउंड में ही बढ़त बनानी शुरू कर दी और राउंड बढ़ने के साथ जीत के फासले भी बढ़ते चले गए।

आधे राउंड तक उनकी जीत तय हो गई और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नेताओं ने एक दूसरे को बधाई देनी शुरू कर दी।

दोपहर के बाद कई विस क्षेत्रों के चुनावी नतीजे स्पष्ट हो गए थे और एसडी सीसे स्कूल के बाहर नवनिर्वाचित सांसद अश्विनी चोपड़ा की धर्मपत्नी किरणा शर्मा चोपड़ा पहुंच गई। उन्होंने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और शहरभर में विजयी जुलूस निकाला।

पानीपत ग्रामीण व शहर अश्विनी पर मेहरबान

लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चोपड़ा पर पानीपत शहर व ग्रामीण हलका फिदा रहा। इन दोनों क्षेत्रों में जीत का फासला एक के बाद एक राउंड में बढ़ता चला गया।

पानीपत से अश्विनी चोपड़ा को 92, 794 व कांग्रेस के डॉ. अरविंद शर्मा को सिर्फ 21, 959 वोट की मिल सके। अश्विनी चोपड़ा ने यहां से डॉ. अरविंद शर्मा को 70, 835 मतों के अंतर से हराया।

पानीपत ग्रामीण हलके में अश्विनी चोपड़ा को 77, 083 व डॉ. अरविंद शर्मा को 24, 006 मिले। उन्होंने यहां पर भी डॉ. अरविंद चोपड़ा को 53077 वोटों से हराया।

समालखा ने एक बार कांग्रेस का हौसला बढ़ाया  
लोकसभा चुनाव में समालखा हलके के पहले दो राउंड में कांग्रेस के डॉ. अरविंद शर्मा भाजपा के अश्विनी चोपड़ा से आगे रहे। डॉ. अरविंद शर्मा व उनके समर्थकों को पिछले चुनाव की तरह समालखा पर यकीन हो गया और जीत की नजर से देखने लगे लेकिन तीसरे राउंड में भाजपा के अश्विनी चोपड़ा ने डॉ. अरविंद शर्मा को करीब 45 सौ वोटों से पीछे छोड़ दिया। अश्विनी चोपड़ा यहां पर एक बार आगे निकलने के बाद डॉ. अरविंद शर्मा के हाथ नहीं लगे। पहले दो राउंड में पिछड़ने के बाद भी आखिरी राउंड में डॉ. अरविंद शर्मा पर 34, 506 वोटों से बढ़त बना गए।

इसराना ने तीनों का रखा मान
इसराना विधानसभा से भले ही भाजपा के अश्विनी चोपड़ा 45, 737 मत लेकर कांग्रेस के डॉ. अरविंद शर्मा से 15257 मतों से जीत गए लेकिन यहां दूसरे विस क्षेत्र से जीत का फासला आधा रहा।

यहां अश्विनी चोपड़ा को 45, 737 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के डॉ. अरविंद शर्मा को 30, 480 मिले। इनेलो प्रत्याशी जसविंद्र सिंह संधू को 22,816 व बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र मराठा को 11, 790 वोट मिले।

प्रशासन व पुलिस रही मुस्तैद
लोकसभा चुनाव की मतगणना की दृष्टि से प्रशासन व पुलिस के पुख्ता प्रबंध रहे। डीसी अजीत बालाजी जोशी व पुलिस अधीक्षक बी. सतीश बालन मतगणना केंद्रों पर तैनात रहे।


पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर एक एएसपी, पांच डीएसपी, 17 इंस्पेक्टर, 112 एनजीओ, 162 हवलदार, 1146 सिपाही, होमगार्ड 100 व बीएसएफ की एक प्लाटून तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed