फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ashu achieved national recognition in Karate

Panipat News: आशु ने कराटे में बनाई राष्ट्रीय स्तर तक पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Ashu achieved national recognition in Karate
आशु।
पानीपत। इसराना की पांचाल कॉलोनी के आशु कराटे में न केवल जिले के साथ प्रदेश का भी नाम रोशन कर रहे हैं। आशु ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और मजबूत इरादों से बड़ी से बड़ी जीत हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

आशु ने कराटे में अब तक कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं। जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इसके साथ ही राज्य स्तर पर उन्होंने अब तक एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही में दो से पांच अक्टूबर तक कैथल में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आशु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। आशु के पिता संजय फर्नीचर की छोटी-सी दुकान चलाते हैं। सीमित आमदनी के बावजूद उन्होंने कभी भी अपने बेटे के सपनों को कमजोर नहीं पड़ने दिया आशु की मां संगीता गृहिणी हैं। आशु इस समय इसराना के एक निजी स्कूल में कक्षा 12 वीं में पढ़ाई कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ रोजाना कठिन अभ्यास करना आशु की दिनचर्या का हिस्सा है। वे सुबह जल्दी उठकर प्रशिक्षण के लिए अकेडमी पहुंच जाते हैं और शाम को स्कूल के बाद फिर अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन

आशु पिछले कई वर्षों से इसराना स्थित कुंडू स्पोर्ट्स अकादमी में कोच प्रवीन कुंडू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच प्रवीन कुंडू ने बताया कि आशु में कुछ नया सीखने की जबरदस्त ललक है और वह हर दिन खुद को पहले से बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। आशु ने कम समय में तकनीक, फुर्ती और मानसिक मजबूती में काफी सुधार किया है और अच्छी पहचान बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशु ने बताया कि उसका बचपन से कराटे खेलने का सपना रहा है और अपने इस सपने के साथ वह आगे भी बढ़ रहे हैं। आगे बढ़ने में उनका परिवार उन्हें पूरा सहयोग कर रहा है। उनके सही मार्गदर्शन से वह कई प्रतियोगिताओं में पदक भी जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed