फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ashish and sonu baba areest in triple murder case

रोहतक के लकड़ी कारोबारी के बेटे ने समालखा के बाबा के साथ तीन मजदूरों की गमछे से गला घोंट की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Ashish and sonu baba areest in triple murder case
रोहतक के सांपला निवासी लकड़ी कारोबारी के बेटे ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर पानीपत में तीन हत्याओं को अंजाम दिया। एक युवक की हत्या जीटी रोड पर गोशाला के पीछे 26 सितंबर की रात को की, जिसकी अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है। जबकि दो दोस्तों की हत्या 28 सितंबर की रात को सनौली रोड पर की। तीनों वारदातों में शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ और गमछे से गला घोंटकर हत्याएं कर दी गई। पुलिस की एसआईटी ने दोनों हत्या आरोपियों को वीरवार को संजय चौक से दबोचा। एसआईटी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि 28 सितंबर की रात सनौली रोड पर दो दोस्त हरिनारायण और राजेंद्र के मर्डर की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। सीआईए वन और थ्री की टीम जांच कर रहीं थीं। सीसीटीवी के आधार पर वीरवार की सुबह संजय चौक से लकड़ी कारोबारी के बेटे आशीष निवासी किलावड़, सांपला, रोहतक और सोनू बाबा निवासी सेवा समिति रोड आजाद नगर समालखा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने तीनों हत्याएं कबूल की हैं। सीआईए थ्री प्रभारी अनिल छिल्लर ने बताया कि सोनू बाबा दिन में लोगों से भागवान के नाम पर पैसे लेता था और मजदूरों पर धौंस जमाता था।
विज्ञापन

28 अगस्त को नशा मुक्ति केंद्र से भागा था आशीष
सीआइए-1 प्रभारी राजपाल ने बताया कि आशीष के पिता दिलबाग की सांपला रोड रोहतक में लकड़ी की दुकान है। वह तीन भाई व एक बहन में सबसे छोटा है। नशे की लत के कारण दो वर्ष पहले उसकी पत्नी छोड़कर चली गई। परिजनों ने उसे दो बार दिल्ली स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। वह 28 अगस्त को वहां से भागकर अपने गांव पहुंचा। उसने परिवार में एक मौत की जानकारी नहीं देने पर नशे की हालत में पिता से झगड़ा कर एक सितंबर को पानीपत आ गया। सनौली रोड गुरुद्वारे में खाना खाया और जाटल रोड पर मजदूरी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बनकर रहता था सोनू
सीआईए प्रभारी ने बताया कि सोनू बाबा नशे की लत के चलते माता पिता से झगड़ा कर पांच साल पहले समालखा से पानीपत आ गया था। संजय चौक के पास पुल के नीचे रहने लगा और बाबा बन गया। फुटपाथ पर सोता और भीख मांगता था।
नशे ने बाबा और आशीष को बनाया दोस्त
नशे की लत ने सोनू बाबा और आशीष को दोस्त बना दिया। दोनों रोज शाम को नशा करते थे। आशीष जाटल रोड पर खड़ा होने लगा, जहां से रोज मजदूरी का काम मिलने लगा। फुटपाथ पर ही सोनू बाबा के पास सोने लगा और दोस्ती हो गई। पांच सितंबर को दोनों की मुलाकात हुई और रोज नशा करने लगे।
पहली हत्या
नशे की हालत में गालीगलौज होने पर कर दी अज्ञात युवक की हत्या
गत 25 सितंबर को आशीष, सोनू बाबा और एक अज्ञात युवक ने शराब पी। अगले दिन भी 26 सितंबर की रात को भी तीनों मिले और जीटी रोड स्थित गोशाला के पीछे गली में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी अज्ञात युवक ने गालीगलौज शुरू कर दी। जिस पर बाबा और आशीष ने उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। 27 सितंबर को चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दो दिन तक शिनाख्त नहीं होने पर 29 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम कराया था। अभी भी शव की शनाख्त नहीं हो सकी है।
दोहरा हत्याकांड
दाढ़ी पर हाथ मारने पर हरिनारायण और राजेंद्र की हत्या
राजेंद्र व हरिनारायण भी उनके दोस्त बन गए थे। सभी साथ में मजदूर स्टैंड पर खड़े होकर काम पाते थे। 28 सितंबर की रात को चारों सनौली रोड स्थित शिव चौक के नजदीक शराब के ठेके के पास खड़े होकर शराब पी रहे थे। इसी बीच राजेंद्र ने बाबा की दाढ़ी पर हाथ मारा और हरिनारायण ने गालीगलौज की। इसी रंजिश में पहले राजेंद्र को पीटा और इस बीच हरिनारायण वहां से भाग गया। पहले राजेंद्र की गमछे से गला घोंट कर हत्या की और फिर काशीगिरी मंदिर के पास हरिनारायण की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

रोहतक निवासी आरोपी आशीष का आपराधिक रिकार्ड जानने के लिए सांपला थाना पुलिस से संपर्क किया है। दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा और गहनता से पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed