फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ashika stood first and Preeti stood second in the speech competition

Panipat News: भाषण प्रतियोगिता में आशिका प्रथम और प्रीति रही द्वितीय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ashika stood first and Preeti stood second in the speech competition
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर विचारोत्तेजक भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने तीन विषयों में अपने विचार प्रस्तुत किए। बीए द्वितीय वर्ष से आशिका ने प्रथम और प्रीति ने द्वितीय स्थान, बीए तृतीय वर्ष में नितिन वर्मा ने प्रथम व गणिशा ने द्वितीय स्थान पाया। एमए (राजनीति विज्ञान) के प्रथम वर्ष से मनीष ने प्रथम और काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार आज भी समाज में नैतिकता, समानता और जागरूकता की नई ऊर्जा भरते हैं, उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सत्य, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उपप्राचार्य एवं राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. किरण मदान ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती का चिंतन केवल धार्मिक सुधार तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीय समाज को बौद्धिक स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय और स्वशासन की दिशा में नई चेतना प्रदान की। कार्यक्रम की संयोजिका एवं गतिविधि प्रभारी सहायक प्राध्यापिका खुशबू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed