{"_id":"6508bc76e037ead8e2073107","slug":"asha-workers-surrounded-the-education-minister-panipat-news-c-244-1-pnp1003-6154-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया शिक्षा मंत्री का घेराव, मांगों को लेकर दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आशा कार्यकर्ताओं ने किया शिक्षा मंत्री का घेराव, मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 44 व 45
लीड
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आशा कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय में सोमवार को शिक्षा मंंत्री कंवरपाल गुर्जर का घेराव कर लिया। आशा कार्यकर्ताओं ने उनको अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मंत्री सोमवार को पानीपत में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेकर वापस जा रहे थे। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। आशा कार्यकर्ता 41 दिनों से लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी हैं।
प्रदर्शन की अगुवाई आशा वर्कर यूनियन की जिला सचिव सविता व सीटू के सचिव सुनील दत्त ने की। सुनील दत्त ने कहा कि सरकार लोकतंत्र को मार रही है। कर्मचारियों की आवाज को दबाया जा रहा है। सरकार से हर वर्ग दुखी है। आशा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। आंदोलन करने पर सलाखों के पीछे डाल दिया जाता है। 25 सितंबर को आशा कार्यकर्ताओं का प्रदेश में जेल भरो आंदोलन है इस आंदोलन को सभी कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिल रहा है। आशा वर्कर यूनियन की जिला सचिव सविता ने कहा कि वो आठ अगस्त से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। सरकार उनकी मांगों को नहीं मान रही है। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी वो हड़ताल खत्म नहीं करेंगी। उन्होंने न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये करने और स्वास्थ्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला प्रधान डॉ. सुरेंद्र मलिक, जिला सचिव राजपाल, मजदूर संगठन सीटू जिला सचिव जयभगवान, आशा वर्कर यूनियन की जिला कोषाध्यक्ष सुशीला, पूर्व जिला प्रधान सुमन शर्मा, पिंकी अर्बन, सुमन, कार्यकारी प्रधान नन्ही व सीमा शर्मा मौजूद रहीं।