{"_id":"66ef74b965300ddd210c7267","slug":"asha-workers-exam-today-preparations-complete-panipat-news-c-18-knl1008-480929-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आशा कर्मियों की परीक्षा आज, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आशा कर्मियों की परीक्षा आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन
करनाल। जिले की 487 आशा कार्यकर्ता रविवार को परीक्षा देंगी। स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर को परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा के लिए दोपहर 12 बजे से प्रवेश मिलना शुरू होगा और दोपहर एक बजे सभी आशाओं की जांच कर प्रवेश दिया जाएगा। एक बजे के बाद आने वाली आशाओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं परीक्षा दोपहर ढाई से चार बजे तक संपन्न होगी।
जिला आशा समन्वयक संजीव कुमार ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य आशा कार्यकर्ताओं के ज्ञान को जानना है। प्रेक्टिकल में आशा कार्यकर्ताओं से हाथ धोना, तापमान मापना, पैकेट का इस्तेमाल कर एवं घरेलू ओआरएस बनाना, शिशु का वजन मापना, नवजात शिशु को कंबल में लपेटना, निश्चय किट का प्रयोग कर गर्भावस्था का पता लगाना, रेपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट, ब्लड स्मीयर सहित म्युकस एक्सट्रैक्टर इत्यादि सवाल इंटरनल व एक्सटर्नल प्रैक्टिकल में पूछे जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 100 नंबर की परीक्षा चेक लिस्ट के अनुसार तीन चरणों में होगी। इसमें पहले दो चरण प्रैक्टिकल और तीसरे चरण में लिखित परीक्षा संपन्न होगी। पहला प्रैक्टिकल 30 नंबर का ब्लॉक आशा समन्वयक और दूसरा प्रैक्टिकल एक्सटर्नल 40 नंबर का एनआईओएस की टीम ले चुकी है। इसके बाद आज 30 नंबर की लिखित परीक्षा आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन
उप-सिविल सर्जन डॉ. सरोज ने बताया कि आज के समय में सभी प्रकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम आशाओं पर निर्भर है। आशाएं स्वास्थ्य विभाग की एक रीढ़ की तरह काम करती हैं। ऐसे में उनका परिपक्व होना बहुत जरूरी है। इस परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाली आशाओं को पांच हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
खंड अनुसार आशाओं का ब्योरा
खंड आशा
करनाल शहरी 65
घरौंडा 123
असंध 65
बल्ला 24
तरावड़ी 99
नीलोखेड़ी 30
इंद्री 61
निसिंग 32