फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   asha warkers, dimmond, pradarshan

आशा वर्करों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Sat, 21 Jan 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 21 Jan 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
asha warkers, dimmond, pradarshan
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा ने सीटू के बैनर तले लघु सचिवालय में काफी समय से लंबित पड़ी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व आशा वर्कर यूनियन की पूर्व राज्य सचिव सुमन शर्मा ने किया। मांग पत्र में परियोजना वर्करों आशा व मिड डे-मिल वर्करों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बजट में पर्याप्त बढ़ोत्तरी, आशा वर्करों को पक्का कर्मचारी घोषित करने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये, 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करते हुए पेंशन व मातृत्व अवकाश समेत सभी सामाजिक सुरक्षा का लाभ मुहैया करवाने को लेकर मांग की। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला सचिव तेजपाल, संतरों देवी, सुनील दत्त, सुमित्रा देवी, आनंद जवारा, रामकली जांगड़ा और सविता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed