फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   As the cold increases, demand for women's woolen suits increases in the market.

Panipat News: ठंड बढ़ते ही बाजार में महिलाओं के वूलन सूट की बढ़ी मांग

Sat, 03 Jan 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 03 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
As the cold increases, demand for women's woolen suits increases in the market.
दुकान के बाहर लगे महिलाओं के गर्म सूट। संवाद
पानीपत। सर्दी का असर बढ़ते ही शहर के बाजारों में महिलाओं के वूलन सूट की मांग तेजी से बढ़ गई है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के साथ ही महिलाएं अब ऐसे परिधानों की ओर रुख कर रही हैं जो उन्हें गर्माहट देने के साथ-साथ फैशनेबल लुक भी दें। महिलाएं बाजार से गर्म सूट का कपड़े लेकर अपने हिसाब से सूट का डिजाइन बनवा रही हैं। इन दिनों बाजार में वूलन और खासकर कश्मीरी सूट का ट्रेंड छाया हुआ है। हर आयु वर्ग की महिलाओं में इन सूट को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन

बाजारों में ऊनी सूट की कई वैरायटी उपलब्ध है। प्लेन से लेकर प्रिंटेड, कढ़ाईदार, फुल स्लीव और लॉन्ग कुर्ती स्टाइल के वूलन सूट महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इनमें खास बात यह है कि ये सूट पहनने में हल्के होते हैं। कश्मीरी सूट अपनी मुलायम बनावट, आकर्षक डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता के कारण महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। कश्मीरी शॉल पैटर्न, कढ़ाई और बॉर्डर डिजाइन वाले सूट सर्दियों के फैशन में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इंसार बाजार स्थित अमित क्लॉथ हाउस के दुकानदार ने बताया कि इस बार अच्छी ठंड पड़ रही है। नवंबर के अंत से ही वूलन सूट की मांग बढ़ने लगी थी, लेकिन दिसंबर में और तेजी आ गई। दुकानों पर 4 से 5 जोड़ी सूट एक साथ खरीदे जा रहे हैं, ताकि पूरे सीजन के लिए तैयारी हो सके। खासकर कामकाजी महिलाएं और कॉलेज जाने वाली छात्राएं वूलन सूट को ज्यादा पसंद कर रही हैं क्योंकि यह पहनने में आरामदायक और स्टाइलिश दोनों होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीरी सूट की बिक्री इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। सूट की कीमत क्वालिटी और डिजाइन के अनुसार तय की जाती है। साधारण वूलन सूट जहां मध्यम दामों में उपलब्ध हैं, वहीं अच्छी कढ़ाई और प्रीमियम क्वालिटी वाले कश्मीरी सूट की कीमत कुछ अधिक है। इसके बावजूद ग्राहक बिना हिचक इन्हें खरीद रहे हैं, क्योंकि ये लंबे समय तक चलते हैं और फैशन में भी बने रहते हैं।


राजीव कॉलोनी की महिला दीपिका और आरती ने बताया कि वूलन और कश्मीरी सूट सर्दी के मौसम में सबसे बेहतर विकल्प हैं। इनमें गर्माहट के साथ-साथ खूबसूरती भी मिलती है। महिलाएं इन्हें रोजमर्रा के पहनावे के साथ-साथ पारिवारिक कार्यक्रमों और छोटे समारोहों में भी पहन रही हैं। सर्दियों में भारी जैकेट या स्वेटर की जगह वूलन सूट पहनना ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इससे पूरा लुक सलीकेदार और आकर्षक लगता है।

दुकान के बाहर लगे महिलाओं के गर्म सूट। संवाद

दुकान के बाहर लगे महिलाओं के गर्म सूट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed