फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aryan's murder plotter cousin deported from Canada, arrested by police from Delhi airport

Panipat News: आर्यन की हत्या का साजिशकर्ता चचेरा भाई कनाडा से डिपोर्ट, दिल्ली एयरपोर्ट से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Aryan's murder plotter cousin deported from Canada, arrested by police from Delhi airport
पानीपत। मांडी गांव में 26 मार्च 2025 को 10वीं के छात्र आर्यन (17) की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता चचेरे भाई साहिल को कनाडा से डिपोर्ट किया गया। मंगलवार देर शाम को जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चाची के हिस्से की जमीन को हड़पने के लिए उनके पूरे परिवार की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है, इसके लिए आरोपी ने अपने दोस्त को 10 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन देने की सुपारी दी थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसराना क्षेत्र के मांडी गांव में आर्यन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव गेंहू के खेत में पड़ा मिला था। आर्यन की मां आशा ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने वारदात के पांच दिन बाद वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों गांव के ही युकेश, सोनीपत जिले के राजपुरा गांव निवासी प्रदीप उर्फ प्रिंस व दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि था कि आर्यन के ताऊ के बेटे साहिल ने अमेरिका में बैठकर हत्या की साजिश रची थी, इसके बाद पुलिस ने आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। एसपी ने इसकी जिम्मेदारी सीआईए-2 टीम को दी थी। साहिल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। मंगलवार शाम को साहिल को कनाडा से भारत डिपोर्ट किया गया। जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा तो पुलिस को इसकी सूचना मिली, तुरंत ही सीआईए-2 टीम दिल्ली पहुंची और साहिल को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर पानीपत ले आई। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


दो एकड़ जमीन बेचकर डंकी रूट से गया था अमेरिका
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने हिस्से की दो एकड़ जमीन बेचकर मार्च 2023 में डंकी रूट से अमेरिका गया था। अमेरिका में सरकार बदलने के बाद वहां से भारतीयों को डिपोर्ट किया जाने लगा तो उसे भी डिपोर्ट होने का खतरा सताने लगा, इसके बाद वह कनाडा चला गया। इसी बीच उसने चाची आशा के हिस्से की दो एकड़ जमीन हड़पने के लिए चाची और उनके दोनों बेटों की हत्या करने की साजिश रची, इसके लिए अपने दोस्त युकेश को 10 लाख रुपये और एक एकड़ जमीन देने का वादा कर हत्या करने की सुपारी दी। युकेश ने 27 मार्च को आर्यन को नाबालिग आरोपी के द्वारा घर से बुलाया और चाकू से वार कर हत्या करने के बाद शव गेहूं के खेत में फेंक दिया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो चाकू, एक पिस्तौल और दो मोटसाइकिलें बरामद की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed