फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aryan Raghav became Mr. Farewell, Payal was chosen as Miss Farewell

Panipat News: आर्यन राघव बने मिस्टर फेयरवेल, पायल चुनी गईं मिस फेयरवेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Aryan Raghav became Mr. Farewell, Payal was chosen as Miss Farewell
आईबी कॉलेज में विदाई समारोह में चयनित मिस्टर व मिस फेयरवेल, साथ में प्राचार्य डॉ. सतबीर सिंह व
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बीसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान जूनियर विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और मनोरंजक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विभिन्न गतिविधियों और खेलों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर व मिस फेयरवेल प्रतियोगिता रही, जिसमें आर्यन राघव को मिस्टर फेयरवेल और पायल को मिस फेयरवेल चुना गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह व अन्य प्राध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बीसीए विद्यार्थी तकनीकी क्षेत्र के साथ रिसर्च में भी उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अश्विनी गुप्ता सहित विभाग के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed