{"_id":"67f440b8170fbba8fc0554fd","slug":"aryan-murder-case-a-minor-accused-arrested-panipat-news-c-244-1-sknl1016-134933-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्यन हत्याकांड : एक नाबालिग आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्यन हत्याकांड : एक नाबालिग आरोपी काबू
विज्ञापन
पानीपत। मांडी गांव में आर्यन की हत्या के मामले में सीआईए-टू ने एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दो लाख रुपये और मोबाइल फोन के लालच में साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
उधर विदेश में बैठे हत्या के मास्टरमाइंड के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बीते 26 मार्च को किशोर मांडी गांव निवासी आर्यन की हत्या कर दी गई थी। जिसका सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में एक नाबालिग के शामिल होने की बात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।
सोमवार को सीआईए-2 की टीम ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने बताया कि वारदात के मास्टरमाइंड विदेश में बैठे आरोपी साहिल के कहने पर साजिश के तहत वह आर्यन को घर से बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन
आरोपी साहिल द्वारा उसको वाट्सएप कॉल पर हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। उसे दो लाख रुपये और एक नया मोबाइल फोन देने का वादा किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस तरह की थी वारदात ः पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार हो चुके सोनीपत के राजपुरा निवासी आरोपी प्रदीप अपने गांव निवासी नाबालिग साथी के साथ 26 मार्च को मांडी गांव में आया। तभी नाबालिग आरोपी आर्यन को घर पर बुलाने गया। उसने आर्यन को कहा कि साहिल के दोस्त मिलने के लिए आए हैं। नाबालिग आरोपी यह बात बोलकर आर्यन को अपने साथ ले गया। घर से निकलते ही नाबालिग आरोपी ने आर्यन को उनके लिए खाने पीने का सामान लेकर चलने के लिए कहा तो आर्यन ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतल व नमकीन खरीदी।
इसके बाद गेंहू के खेत में पहले से मौजूद आरोपी प्रदीप और उसके साथियों ने मारपीट कर चाकू घोंपकर आर्यन की हत्या कर दी थी। मामले में पांच दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी प्रदीप व युकेश से पुलिस टीम गहनता से पूछताछ कर रही है।