फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya Mahavidyalaya became the overall winner of the inter-regional youth festival

Panipat News: आर्य महाविद्यालय बना अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव का ओवरऑल विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Arya Mahavidyalaya became the overall winner of the inter-regional youth festival
पानीपत। आईबी महाविद्यालय में चल रहे 45वें इंटर जोनल युवा महोत्सव का भव्यता के साथ वीरवार को समापन हुआ। इस महोत्सव में केयूके के पांच जोन के 51 महाविद्यालयों की लगभग 300 टीमों ने 44 विधाओं में भाग लिया। पांच जोन के युवा महोत्सवों में पहले और दूसरे स्थान पर रहे विजेताओं ने इंटर जोनल युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाई। मंजे हुए कलाकारों ने सभी मंचों पर लगातार रंग, भाव और विचार के संगम की अद्भुत छटा बिखेरी।
विज्ञापन

युवा महोत्सव में ओवरऑल विजेता आर्य महाविद्यालय रहा। ओवरऑल रनर-अप एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट रहा। विभिन्न विधाओं में निर्धारित विजयी ट्रॉफी नृत्य में एसडी महाविद्यालय पानीपत, थिएटर में आर्य महाविद्यालय पानीपत, संगीत में आर्य महाविद्यालय पानीपत, साहित्यिक विधाओं में एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट, ललित कला में एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट ने हासिल की। रनर-अप ट्राफी के लिए नृत्य में चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी, थिएटर में आरकेएसडी महाविद्यालय कैथल, संगीत में एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट, साहित्यिक विधाओं में आर्य महाविद्यालय पानीपत, ललित कला में आर्य महाविद्यालय पानीपत चुने गए।
विज्ञापन




महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एवं सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संरक्षक धर्मवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, एसडीएम ब्रह्मसिंह, प्रो. केआर धर्मवीर, आईबीएल सोसायटी तथा आईबी महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान धर्मबीर बत्रा, उपप्रधान बलराम नंदवानी, महासचिव लक्ष्मी नारायण मिगलानी, परमवीर ढींगरा, रवि गोंसाई, युधिष्ठिर मिगलानी, रमेश नागपाल, विपुल नागपाल, भीम सेतिया, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा, सांस्कृतिक समिति के संरक्षक डॉ. निधान सिंह एवं डॉ. सुनित शर्मा, प्रभारी डॉ. सुनीता ढांडा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भारतीय परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का श्रीगणेश किया। हरियाणवी संस्कृति की पहचान पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महोत्सव के समापन के अवसर पर केयूके के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि पीपी इंटरनेशनल के सीईओ तथा समाजसेवी अतुल मित्तल व उनकी धर्मपत्नी डोली मित्तल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सायंकालीन सत्र का शुभारंभ किया।


प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कुलपति के स्वागत में कहा कि विश्वविद्यालय के सिरमौर अपने आलोक से हमें आलोकित करने आए हैं। उन्होंने कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का विशेष धन्यवाद किया। इन्होंने केयूके को पूरे देश में सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में प्रथम स्थान पर पहुंचाया। इनके नेतृत्व में विश्विद्यालय खेल, संस्कृति तथा शोध के क्षेत्र में उच्चतम स्तर पर पहुंचा है। डॉ. गर्ग ने महोत्सव की शोभा बढ़ाने के लिए सभी अतिथियों तथा गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि अतुल मित्तल, डॉ. नवीन सुनेजा, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, सहनिदेशक डॉ. सलोनी, कॉर्डिनेटर हरविंद्र राणा, केयूके से पर्यवेक्षक डॉ. अशोक चौधरी, प्रतिनिधि डॉ. आनंद कुमार, युवा एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुप्ता, निर्णायक मंडल, विभिन्न महाविद्यालयों से पधारे प्राचार्यों, शिक्षकगणों, प्रतिभागियों तथा व्यवस्थागत सहयोग के लिए पुलिस प्रशासन, मीडिया आदि का धन्यवाद किया।



कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने युवा महोत्सव के सफल आयोजन पर कहा कि आईबी महाविद्यालय का केयूके में विशेष स्थान है। इस महोत्सव का भव्य आयोजन कर महाविद्यालय ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह महोत्सव उत्साह, प्रतिभा, संस्कृति तथा संतुलन का संगम है। केयूके के प्रतिभाशाली पूर्व विद्यार्थियों जगजीत सिंह, यशपाल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता आदि कलाकारों के जीवन तथा कार्यों से प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों को नए कीर्तिमान स्थापित करने का आह्वान किया।




युवा महोत्सव के परिणाम-
विधा प्रथम द्वितीय
हरियाणवी पॉप साँग - आर्य महाविद्यालय पानीपत। आईबी महाविद्यालय पानीपत।
फोक साँग जनरल - आईबी महाविद्यालय पानीपत। गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।
संस्कृत डिक्लेमेशन - आर्य महाविद्यालय पानीपत। गुरुनानक कन्या महाविद्यालय यमुनानगर।
हिंदी, हरियाणवी स्किट - आर्य महाविद्यालय पानीपत। एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
कार्टूनिंग - राजकीय महाविद्यालय भेरियां कुरुक्षेत्र। एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
क्ले मॉडलिंग - विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग। एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
मेहंदी - आर्य महाविद्यालय पानीपत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला कैंट।
कोलाज - आईजी महिला महाविद्यालय कैथल। राजकीय पीजी महाविद्यालय अंबाला कैंट।
लाइट वोकल इंडियन - आर्य महाविद्यालय पानीपत। जीएमएन महाविद्यालय अंबाला कैंट।
हरियाणवी लूर नृत्य - चौ. आईएस कन्या महाविद्यालय फतेहपुर पूंडरी। एसडी महाविद्यालय पानीपत।
साँग - आर्य महाविद्यालय पानीपत। विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग केयूके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed