{"_id":"6171cc654f89a05c7d75b0c2","slug":"arya-cricket-academy-beat-karnal-by-4-wickets-and-eldeco-by-3-runs-panipat-news-knl872566152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य क्रिकेट एकेडमी ने करनाल को 4 विकेट से और एल्डिको को 3 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य क्रिकेट एकेडमी ने करनाल को 4 विकेट से और एल्डिको को 3 रन से हराया
विज्ञापन
Arya Cricket Academy beat Karnal by 4 wickets and Eldeco by 3 runs
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान के अंदर चल रही अंडर-14 प्रतियोगिता के दूसरे दिन खोखर स्पोर्ट्स 11 करनाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 120 रन बनाए जिसमें युवराज मंगल ने 32 रन और वंदित ने 47 रन का योगदान दिया।
आर्य क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर गुरकीरत सिंह 36, जसन सिंह 38 व मयंक सैनी के उपयोगी नाबाद 19 रन की बदौलत करनाल को 4 विकेट से हराया।
इसके मुख्य अतिथि मुनीम क्वालिफाइड से गौरव सतीजा ने श्रेष्ठ बल्लेबाज जसन सिंह 38 रन को और मैन ऑफ द मैच मयंक सैनी को ट्रॉफी देकर व श्रेष्ठ गेंदबाज प्रियव्रत 2 विकेट को अमनदीप सिंह दिल्ली के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। दूसरा मैच लेवल ए वीरेंद्र लटवाल ने दूसरे मैच का टॉस करवाया जिसे जीतने के बाद आर्य क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए जिसमें ओपनर बल्लेबाज मोहित यादव ने 56 रन व नयन पालीवाल ने 33 रन और जयदीप सिंह ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। बर्थडे बॉय अंश नागपाल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
एल्डिको क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज जतिन के 87 रन की पारी अपनी टीम को 3 रन की हार से नहीं बचा सकी। मैच के अंतिम ओवर में 8 रनों की आवश्यकता थी। वहां पर मयंक सैनी ने केवल 4 रन दिए और अपनी टीम को 3 रन से विजयी बनाया। मयंक सैनी को शानदार गेंदबाजी के लिए 500 रुपयेे का नकद पुरस्कार क्रिकेट कोच विक्रम नेहरा की ओर से दिया गया। इस मैच के बेस्ट बल्लेबाज जतिन को एल्डिको क्रिकेट एकेडमी के कोच दिनेश शर्मा के द्वारा, बेस्ट गेंदबाज अंश नागपाल को वीरेंद्र लटवाल के द्वारा व मैन ऑफ द मैच मोहित यादव को क्रिकेट कोच सुमित राणा कुरुक्षेत्र के द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के अंपायर दीपक कुमार, दीपक जोशी व गौरव वत्स, मास्टर सुरेश कुमार, अजीत कुमार यादव, अजय पालीवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शुक्रवार को करनाल व कुरुक्षेत्र के मुकाबले होंगे।