{"_id":"67182fcf5a01d44c5004f294","slug":"arya-college-won-silver-medal-in-inter-college-badminton-championship-panipat-news-c-244-1-sknl1016-126224-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: इंटर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज ने हासिल किया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: इंटर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज ने हासिल किया रजत पदक
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में आर्य कॉलेज की बैडमिंटन टीम ने रजत पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। मंगलवार को कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का कॉलेज की उपाचार्य व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा सिंह व प्राध्यापकों ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंटर कॉलेज बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 19 से 20 अक्तूबर तक किया गया।
उपाचार्य डॉ. अनुराधा सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के बैडमिंटन टीम के पांच खिलाड़ियों मनोज, रोहित, ध्रुव, जयदीप और उत्सव ने प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कड़ी मेहनत और बेहतर प्रदर्शन से जीएनके कॉलेज यमुनानगर को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत महाविद्यालय के दो विद्यार्थी मनोज और रोहित का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बैडमिंटन टीम में हुआ है।
उन्होंने बताया कि गत तीन वर्षों में आर्य कॉलेज के लगभग 60 विद्यार्थी खेल कोटे से अलग-अलग सरकारी विभागों में नौकरी पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। विद्यार्थियों को अपने-आप को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए भी किसी न किसी खेल को जरूर अपनाना चाहिए।