फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College players won silver at the inter-college badminton competition.

Panipat News: इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Arya College players won silver at the inter-college badminton competition.
इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर लौटे आर्य कॉलेज के ​खिलाड़ी, सा​थ में प्राचार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में आर्य कॉलेज की टीम ने शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया और विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।

टीम ने प्रतियोगिता में पाइट कॉलेज पानीपत और खालसा कॉलेज यमुनानगर की टीमों को हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया। टीम में उत्सव, मनोज, जयदीप, अंकुश और कार्तिक शामिल रहे।
विज्ञापन


महाविद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आर्य कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा के साथ खेलों में भी लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास, लगन और अनुशासन का परिणाम है। खेल विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश तूर्ण ने कहा कि टीम ने पूरी निष्ठा और खेल भावना से प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कोच राजेंद्र देशवाल, कोच सुनील पहल, अनूप गुलिया, सुमित और प्राध्यापिका रजनी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed