फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arya College players won 35 medals in Inter College Championship

Panipat News: आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में जीते 35 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Arya College players won 35 medals in Inter College Championship
पानीपत। आर्य कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग और कराटे में 35 पदक जीते हैं।
विज्ञापन

कॉलेज में शुक्रवार को खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने प्राध्यापक डॉ. राजेश टूर्ण, राजेंद्र देशवाल, राजा तोमर, सुनील पहल, अनुप गुलिया व प्राध्यापिका रजनी को इसका श्रेय दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में इंटर कॉलेज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें कुश्ती व बॉक्सिंग और कराटे कराए गए थे। कुश्ती के फ्री स्टाइलमें कॉलेज के कुलदीप 61 किलोग्राम, अमन कुमार ने 125 और कुनाल 92 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। समीर ने 67, देव ने 86 , वंदना देवी ने 55 , भावना 60 और आरती 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं ग्रीको रोमन कुश्ती में अंशु पहल ने 97 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। नीरज ने 82, पुष्पम ने 72, मनीष ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में रजत हासिल किए। रितिक ने 55, मोहित ने 71 व राघव शर्मा ने 130 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। भावना ने 60, आरती ने 72 और माफी ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। कराटे चैंपियनशिप में सृष्टि ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, ।आरती ने 68 अधिक और वंदना देवी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। ज्योति ने 61, राघव शर्मा ने 84 से अधिक, अमन ने 55 और कार्तिक चौहान ने 50 किलोग्राम भार वर्ग कांस्य पदक जीता। कॉलेज के खिलाड़ियों ने पुरुष वॉलीबाल टीम ने ओवलऑल ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर डॉ. सतबीर सिंह व डॉ. विजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed