{"_id":"6a2f13eb8923f4f4b90f5465","slug":"arun-won-a-bronze-medal-in-boxing-panipat-news-c-244-1-pnp1011-158916-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मुक्केबाजी में अरुण ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मुक्केबाजी में अरुण ने जीता कांस्य पदक
Mon, 15 Jun 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
अरुण।
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बुआना लाखू गांव के युवा मुक्केबाज अरुण मलिक ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले आठ मार्च को आयोजित जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई थी।
अरुण इससे पहले जिला स्तर पर पांच स्वर्ण और राज्य स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। अरुण के पिता शमशेर किसान हैं, जबकि माता भतेरी गृहिणी हैं। उन्होंने हाल ही में 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की है और पढ़ाई के साथ मुक्केबाजी अभ्यास पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं।
अरुण पिछले कई वर्षों से बुआना लाखू स्थित पीएस स्पोर्ट्स एकेडमी में कोच सुरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अरुण अपनी मेहनत और अनुशासन के दम पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यदि वह इसी लगन से अभ्यास जारी रखते हैं तो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकते हैं।
विज्ञापन
अरुण ने बताया कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और गांव का नाम रोशन करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन को दिया।