फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Arrested the truck driver and conductor carrying opium from Assam to Punjab

असम से अफीम खरीदकर पंजाब लेकर जा रहे ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Arrested the truck driver and conductor carrying opium from Assam to Punjab
सीआईए-3 की गिरफ्तर में अफीम तस्करी करने वाले दो आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। सीआईए-3 ने सवा चार लाख रुपये कीमत की एक किलो तीन ग्राम अफीम के साथ पंजाब निवासी ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी इसे असम से खरीदकर लाए थे और पंजाब लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि शुक्रवार को रोहतक, गोहाना की तरफ से बाईपास होते हुए जीटी रोड की तरफ आ रहा ट्रक रुकवाया। जांच में ड्राइवर ने अपनी पहचान रेंऔद निवासी हरदेव सिंह और कंडक्टर सीट पर बैठे युवक ने पंजाब निवासी यादवेंद्र के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रट की उपस्थिति में ट्रक के केबिन की तलाशी ली तो ड्राइवर सीट के नीचे बने बॉक्स के अंदर रखे डिब्बे से अफीम (मादक पदार्थ) बरामद हुई। इसका वजन एक किलो तीन ग्राम मिला। वहीं ट्रक की बॉडी को चेक करने पर मुर्गी फीड लोड मिला।
विज्ञापन

एक आरोपी को भेजा जेल, दूसरे को नौ दिन के रिमांड पर लिया
शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी यादवेंद्र को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया और वहीं दूसरे आरोपी हरदेव को मादक पदार्थ तस्करों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए नौ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर, सीआईए-3 प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed