फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Around 20 illegal colonies were rebuilt in the city, JCB was used

Panipat News: शहर में करीब 20 अवैध कॉलोनी फिर से बना दी, चलाया जेसीबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Around 20 illegal colonies were rebuilt in the city, JCB was used
पानीपत। कॉलोनाइजरों ने विधानसभा और निगम चुनाव के दौरान करीब 20 अवैध कॉलोनियां फिर से बना दी। यहां सड़क बनाने के साथ डीपीसी लगवा दी और कई जगह निर्माण कार्य शुरू करा दिए। रिफाइनरी बाईपास रोड पर नहर के दोनों तरफ के साथ शहर के बाहरी हिस्से में ज्यादातर कॉलोनियां बना दी। चार-पांच शहर के बीच में भी बना दी गई। नगर निगम ने रविवार को छुट्टी के दिन करीब 13 एकड़ में फैली चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। यहां दो निर्माणाधीन मकानों को गिरा दिया। इस दौरान हल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पहले विधानसभा और फिर नगर निगम के चुनाव हुए। नगर निगम के सभी अधिकारी इन चुनावों में लगे रहे। इसी बीच कॉलोनाइजरों ने तोड़ी कॉलोनियों को फिर से बनाना शुरू कर दिया। शहर में धीरे-धीरे कर निगम की तोड़ी अधिकतर कॉलोनियों में फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बॉक्स
निगम ने दोपहर से शाम की कार्रवाई
नगर निगम के एटीपी योगेश तोमर, दीपक राणा और बिल्डिंग इंस्पेक्टर रिंकू ने पुलिसबल के साथ रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई शुरू की। निगम की टीम की यह कार्रवाई सायं करीब साढ़े पांच बजे तक चली। रिफाइनरी बाईपास पर दोनों नहरों के बीच कश्यप कॉलोनी के साथ करीब पांच एकड़ में कॉलोनी फिर से बसा दी थी। निगम ने चुनाव से पहले यहां अवैध निर्माण गिराए थे। यहां करीब दस मकानों की डीपीसी तोड़ी। शोंधापुर गांव में करीब पांच एकड़ में अवैध निर्माण गिराए। यहां दो निर्माणाधीन मकानों को गिरा दिया। यहां हल्के विरोध का सामना करना पड़ा। न्यू मुखीजा कॉलोनी के साथ दो एकड़ में अवैध निर्माण को गिराया। यहां सड़क बनाई जा रही थी। वहीं इसी कॉलोनी के दूसरे छोर पर एक एकड़ में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

अवैध कॉलोनियों पर तीन महीने पहले भी कार्रवाई की थी। निगम चुनाव के दौरान कई कॉलोनी फिर से बना दी गई। इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। लोगों से अपील है कि कॉलोनाइजरों के बहकावे में आकर अपनी पूंजी को खराब न करें।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed