Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Around 1800 patients arrived at the OPD that opened after two days.

Panipat News: दो दिन बाद खुली ओपीडी में करीब 1800 मरीज पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Around 1800 patients arrived at the OPD that opened after two days.
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को ओपीडी में 1800 मरीज पहुंचे। अस्पताल सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। चिकित्सकों को चाय पीने के लिए भी ओपीडी का पंजीकरण बंद करना पड़ा। वहीं अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ न होने से मानसिक बीमारी के मरीजों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश होने से मौसमी बीमारी बढ़ गई हैं। इसमें सबसे ज्यादा खांसी-जुकाम, वायरल बुखार, कमर दर्द व हड्डी के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी करीब 1800 रही। दो दिन ओपीडी बंद होने से मंगलवार को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों को पानी, चाय के लिए भी समय नहीं मिला जिससे उन्हें बार-बार पंजीकरण करना बंद करना पड़ा। फिजिशियन डॉ. जैसमीन कौर ने बताया कि बारिश होने से मरीज बढ़े हैं। लोगों की थोड़ी सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो रही है। लोगों को बारिश के मौसम में जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकलना चाहिए। वहीं सांस के मरीजों को सुबह-शाम घरों के अंदर रहना चाहिए और घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

सेक्टर-11 की सोनिया कुमारी ने बताया कि वह पेट दर्द के लिए जरनल सर्जन से दवा लेने के लिए आई थी। वह दोपहर करीब 12:45 पर पंजीकरण के लिए लाइन में लगी थी। उनका नंबर करीब एक बजे आया। उस समय तक चिकित्सक ने पंजीकरण बंद करा दिया था। उनको बाद में करीब आधे घंटे इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उनको पंजीकरण कराया और चिकित्सक से दिखा इलाज करा दवा ली। उनको चिकित्सक से मिलने व दवा लेने में एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की संख्या ज्यादा रही। अस्पताल में पहुंचने वाले प्रत्येक मरीजों को इलाज व दवा मिली है। नए मनोरोग विशेषज्ञ की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed