फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Argument between the mayor and the head of the employee union

Panipat News: मेयर और कर्मचारी यूनियन के प्रधान के बीच कहासुनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Argument between the mayor and the head of the employee union
पानीपत। नगर निगम कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान प्रधान नरेश और मेयर कोमल सैनी के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। दोनों काफी देर तक एक दूसरे को अंगुली दिखाकर बात करते रहे।
विज्ञापन

मेयर के पति दिनेश सैनी बीच में आए और उनको मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ पानीपत इकाई (सर्व कर्मचारी संघ) द्वारा शुक्रवार को नगर निगम के ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स स्थित कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी कर्मचारियों से ज्ञापन लेने पहुंची। उन्होंने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस बीच किसी बात पर प्रधान और मेयर के बीच खींचतान हो गई। नगर निगम में कार्यरत अनुबंध आधार (पे-रोल) पर लगे सफाई कर्मचारियों को समान काम समान वेतन का एरियर देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एचकेआरएनएल के तहत लगे कर्मचारियों को नौकरी सुरक्षा दी जाए। सफाई कर्मचारियों को दिसंबर से फरवरी 2024 माह से साबुन व तेल के पैसे नहीं मिले हैं और धुलाई के नौ महीने के पैसे 270 प्रतिमाह दिए जाएं। सफाई कर्मचारियों की नाजायज बदली और बार-बार तंग करना बंद किया जाए।

उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी दूर से आते हैं। उनके सुबह के आने में कुछ छूट दी जाए। कई बार जल्दबाजी के कारण कर्मचारी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। दो कर्मचारियों की एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है। कर्मचारियाें पीएफ और ईएसआई दर्ज किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed