फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Approval for work of 120 employees of the mill received

Panipat News: मिल के 120 कर्मचारियों की काम की मंजूरी मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Approval for work of 120 employees of the mill received
पानीपत। शुगर फेडरेशन ने शुगर मिल में काम करने के लिए 120 कर्मचारियों के काम करने की मंजूरी को बढ़ा दिया है। हालांकि पिछले 22 दिनों से इनमें से करीब 40 कर्मचारी बिना मंजूरी के ही मिल में काम कर रहे थे। इनकी मिल के हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी तक नहीं लग पा रही थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुगर मिल में हर साल दैनिक वेतन भोगी और सीजनल कर्मचारी लिए जाते हैं, जो हर साल मिल में काम करने आते हैं। इनमें सफाई से लेकर इंजीनियरिंग ब्रांच तक के कर्मचारी शामिल होते हैं। पिछले सीजन के अनुसार इन कर्मचारियों को काम करने की अनुमति केवल 30 अप्रैल तक थी। सीजन पूरा होने के बाद ये कर्मचारी घर चले गए। अनुमति बढ़ाने के बाद ये कर्मचारी दोबारा सीजन पर काम पर लौटेंगे। वहीं, जो कर्मचारी सुरक्षा कर्मी के तौर पर मिल में तैनात थे वे नहीं गए। मिल प्रबंधन की ओर से शुगर फेडरेशन को इनकी मंजूरी देने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। बुधवार को फेडरशेन की ओर से 120 कर्मचारियों की मंजूरी दे दी गई है। इनमें 40 और 25 कर्मचारी इंजीनियरिंग शाखा के, 12 गन्ना शाखा के, सात बागवानी के, पांच सफाई शाखा के और पांच सिविल शाखा के रहेंगे। बाकी को अन्य कामों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed