फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Appointment of teachers soon, test every month

मॉडल संस्कृति तथा आरोही मॉडल स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की नियुक्ति, हर महीने होगा टेस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Appointment of teachers soon, test every month
पानीपत। हरियाणा के 125 मॉडल संस्कृति और 36 आरोही मॉडल स्कूलों में अब टीजीटी, पीजीटी शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। स्कूल शिक्षा विभाग खाली चल रहे 1099 पदों को सामान्य स्कूलों के शिक्षकों से भरने जा रहा है। मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और आरोही मॉडल स्कूल में पीजीटी के रिक्त पदों को लेकर विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अंग्रेजी माध्यम के संस्कृति और आरोही स्कूलों में नियुक्ति पाने के लिए शिक्षकों को सेंटर फॉर टीचर एक्रीडिटेशन (सेंटा) टेस्ट पास करना होगा।
विज्ञापन

अब रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए हर महीने टेस्ट होगा। टेस्ट पास करने वाले शिक्षकों को इन स्कूलों में पढ़ाने का अवसर मिलेगा। वहीं, विभाग की ओर से सीईएनटीए के लिए लिंक जारी किया गया है, जो 24 घंटे खुला रहेगा। इस पर अगले तीन महीनों के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

रिक्त पदों को भरने की एसोसिएशन ने की थी मांग
बता दें कि आरोही मॉडल स्कूल स्टाफ एसोसिएशन लंबे समय से संस्कृति मॉडल स्कूलों की तर्ज पर आरोही मॉडल स्कूलों में रिक्त पदों (343 पोस्ट) भरने की सरकार से मांग कर रही थी। सरकार ने संगठन की मांग पर अब विचार करके रिक्त पदों को भरने का फैसला किया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार भी जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पद रिक्त- 1099
आरोही में रिक्ति- 343
मॉडल स्कूलों में रिक्तियां- 756
यहां चल रहे हैं आरोही स्कूल
पानीपत के गांव छाजपुर कलां, पलवल के रामगढ़, अली ब्राह्मण, लड़ियका, गदपुरी, मेवात के हसनपुर बिलोंडा, मोहम्मदपुर नगर, नूंह केरेवासन, पुन्हाना के मुंडेट, बावला, फतेहाबाद के सरवरपुर, दुलत, बनगांव, रतिया के जालूपुर, टोहाना के कनहेरी, महेंद्रगढ़ के मनधाना, कैथल के ग्यौंग, कलायत के रामगढ़ पंदवा, राजौंद के सोंगरी, जींद के हसनपुर, नरवाना के नारायणगढ़, उचाना के घेसुंखुर्द, हिसार के अग्रोहा, बरवाला के गेबीपुर, हांसी के घिराई, भिवानी रोहिला, खेरी लोहचब, उकलाना, भिवानी के तोशाम, सिवानी खेरा, सिरसा के झीरी, कालूवाना, खारी सुरेरा, नौथसरी कलां, रानिया के मोहम्मद पुरिया।

वर्जन
जिले के गांव छाजपुर कलां स्थित आरोही मॉडल स्कूल और मॉडल संस्कृति विद्यालयों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शिक्षकों की संख्या बढ़ने से इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में भी इजाफा हो सकेेगा।
- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed