फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Appliances damaged due to faults; electricity demand rises amidst humid conditions.

Panipat News: फाल्ट से जले उपकरण, उमस के बीच बढ़ी बिजली की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Appliances damaged due to faults; electricity demand rises amidst humid conditions.
पानीपत। जिले में बढ़ती गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। रविवार को कई क्षेत्रों में बिजली फाल्ट के कारण उपभोक्ताओं के घरेलू बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। गांव भालसी सहित अन्य इलाकों में कहीं पंखे और कूलर जल गए तो कई घरों में इनवर्टर की बैटरियां फटने की शिकायतें सामने आईं। इससे उपभोक्ताओं में बिजली निगम के प्रति नाराजगी देखी गई।
विज्ञापन

गांव भालसी निवासी रोहताश, राज सिंह,विष्णु ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण उनके घरों में बिजली उपकरण खराब हो गए। रोहताश ने बताया कि उसके चार पंखे खराब हो गए। विष्णु ने बताया कि उसके मकान में लगा इन्वर्टर खराब हो गया और बैटरी फट गई। राज सिंह ने भी अपने घर में बिजली उपकरण खराब होने की बात कही। दूसरी ओर, तापमान और उमस बढ़ने से बिजली की मांग फिर तेज हो गई। 12 जुलाई को जिले में बिजली की खपत 153.77 लाख यूनिट दर्ज की गई। कृषि क्षेत्र में भी एक ही दिन में खपत 31.15 लाख यूनिट से बढ़कर 35.14 लाख यूनिट पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed