{"_id":"6876c6627b6047e56d078256","slug":"apollo-school-secured-first-position-in-football-panipat-news-c-244-1-pnp1006-140338-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फुटबॉल में अपोलो स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फुटबॉल में अपोलो स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान
विज्ञापन
दिव्यम जैन को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल पट्टीकल्याणा गांव में रविवार को एक दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें खिलाड़ियों के बीच अंडर 17 और अंडर 14 में कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने 10-10 से अपने कौशल का प्रदर्शन किया। सभी टीमों को मात देते हुए अपोलो इंटरनेशनल स्कूल की टीम का मुकाबला पानीपत रिफाइनरी की टीम से हुआ। जिसमें दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 0-0 का ही स्कोर रहा। साथ ही प्लेंटी शूटआउट को खेलते हुए अपोलो स्कूल ने बढ़त बनाई और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अपोलो स्कूल के दिव्यम जैन को दिया गया। जिन्होंने बेहतरीन खेलते हुए अपने टीम को जीत हासिल कराई।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अलका टंडन ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देकर प्रतिभा दिखाते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल का खेल क्रिया शीलता और गतिशीलता को दिखाता है जो आज के युवा बच्चों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। विद्यालय की मार्गदर्शिका रजनी शर्मा ने इस मौके पर खिलाड़ियों और संबंधित फुटबॉल कोच साहिल को बधाई दी। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में अपनी मेहनत और लगन से कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के एडमिन प्रमुख विकास अरोड़ा, कबड्डी कोच मनोज छोक्कर, क्रिकेट कोच वीरेंद्र और शिवानी दहिया मौजूद रही।