फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anuj arrested for the murder of mason Veerpal

राजमिस्त्री वीरपाल की हत्या का आरोपी अनुज गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Anuj arrested for the murder of mason Veerpal
बलजीत नगर में कमरे में एक सप्ताह पहले हुई राजमिस्त्री वीरभान की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी अनुज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कहासुनी होने पर वीरभान की हत्या की थी।
विज्ञापन

ये है मामला-
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव कवाल, मुज्जफरनगर निवासी किरणपाल ने बताया था कि वो हाल में धूपसिंह नगर में किराए पर रहता है। उसकी पत्नी का मामा गांव सोहना, मेरठ निवासी वीरपाल उर्फ वीरपाली दो साल से बलजीत नगर गली नंबर छह में किराए के कमरे में रहता था। वो पेशे से राजमिस्त्री था। 11 अक्टूबर की शाम चार बजे वह वीरपाल के कमरे पर गया था। वहां वीरपाल के साथ वाले कमरे में रहने वाला गांव बरवाला, जिला मुज्जफरनगर निवासी अनुज वहां मिला। अनुज उससे बात करने लगा। अनुज के जाने के बाद वीरपाल ने बताया था कि अनुज अच्छा लड़का नहीं है, वह अक्सर उसके साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता रहता है। बातचीत के बाद रात आठ बजे वह वीरपाल के कमरे से चला गया था। अगले दिन वो वीरवार के कमरे पर गया तो वहां ताला लगा मिला। उसने वीरपाल को कॉल की लेकिन उसका मोबाइल स्विंच ऑफ मिला। अनुज के कमरे पर भी ताला लगा मिला। वीरपाल के बारे में मकान मालकिन से पूछा उसने कहा कि उसने वीरपाल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 14 अक्तूबर को मकान मालकिन ने उसे कॉल कर कमरे पर बुलाया। वो वीरपाल के कमरे पर पहुंचा तो उसके कमरे दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने ताला तोड़कर देखा तो वीरपाल का शव पड़ा मिला। उस वक्त उन्हें किसी पर शक नहीं था इसलिए शिकायत नहीं दी थी। अब सीसीटीवी कैमरों में अनुज उसके कमरे में आता दिखाई दिया था । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मामूली रंजिश में हुई हत्या - जांच अधिकारी
पुलिस ने मामले में आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। उसको एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। मामूली कहासुनी पर आरोपी ने राजमिस्त्री की हत्या की थी।
राजेंद्र सिंह, एसआई, चांदनी बाग पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed