फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anshika became Sadhvi Anshima and Suraj became Muni Sambhav

Panipat News: अंशिका बनी साध्वी अंशिमा और सूरज बने मुनि संभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Anshika became Sadhvi Anshima and Suraj became Muni Sambhav
पानीपत। द्वारिका दिल्ली की 14 वर्षीय अंशिका जैन वीरवार को दीक्षा के उपरांत साध्वी अंशिमा बनीं, जबकि गोंडा यूपी के 23 वर्षीय सूरज जैन दीक्षोपरांत संभव मुनि बने। अंशिमा को महासाध्वी अक्षिता महाराज की शिष्या घोषित किया गया। वहीं सूरज कुमार जैन को मुदित मुनि महाराज का शिष्य घोषित किया गया।
विज्ञापन

श्री एसएस जैन सभा (रजि.) गांधी मंडी पानीपत के तत्वावधान में सेक्टर-25-2 स्थित सोमाया वैंक्वेट हाल में वीरवार को जैन भागवती दीक्षा समारोह में अंशिका जैन और सूरज कुमार जैन को दीक्षा दी गई। साथ ही दीक्षार्थियों की रथ शोभायात्रा गांधी मंडी से शुरू होकर सोमाया बैंक्वेट हाॅल तक बैंड बाजों व झांकियों के साथ संपूर्ण हुई। मुख्यातिथि दिल्ली से विनय जैन, सभा के अध्यक्ष जगदीश जैन और समाजसेवी विजय जैन तथा सुभाष जैन रहे। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन और सांसद संजय भाटिया राजकीय अतिथि रहे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश शर्मा और जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट अमित कादियान भी मौजूद रहे। मुख्य मंच संचालन अमित मुनि महाराज ने किया, वहीं विनय जैन देवबंदी ने काव्य पाठ किया। गायक तरुण मोदी ने भी मनभावन प्रस्तुतियों से सबको आनंदित किया।
विज्ञापन


बॉक्स
मुझे जैन धर्म सच्चा लगा : सूरज कुमार
दीक्षा के उपरांत संभव मुनि बने सूरज ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक छोटे से गांव से हैं। वे जन्म से जैन नहीं हैं बल्कि उन्होंने कभी जैन मुनियों को देखा भी नहीं था। वे सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली भाई के पास आए थे। वहां स्थानकवासी संतों को देखा। उनके बारे में जानने की जिज्ञासा ओजस्वी वक्ता रमेश मुनि महाराज तक ले आई, जिसके बाद उन्हें जैन सच्चा धर्म लगा। उन्होंने उसी दिन सच्चा साधु बनने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

छोटी सी उम्र में जाना संसार खारा है : अंशिका
दीक्षा के उपरांत साध्वी अंशिमा बनी अंशिका ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से जैन संतों की शरण में है। इस दौरान उनमें हर रोज इस मार्ग पर आने की भावना बलवती होती गई। उनके सगे भाई भी जैन संत हैं। उनको अतिशय मुनि महाराज के नाम से जाना जाता है। उनका कहना है कि मैने छोटी ही उम्र से यह देखा के संसार खारा है। इसमें विभिन्न प्रकार के दुख हैं। रोग, बुढ़ापा, जन्म-मरण है। इनसे छुटकारा केवल संयम को विशुद्ध रूप में पाकर और मोक्ष प्राप्त करके ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed