फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ansal's BPL flats were found to be inadequately equipped, leading to an FIR against Ansal and Star Facilities Management Limited, which had the maintenance contract.

Panipat News: अंसल में बीपीएल फ्लैट में नहीं दी पर्याप्त सुविधा, अंसल और रखरखाव का ठेका लेने वाली स्टार फैसिलिटीज मैनेजमेंट लिमिटेड पर प्राथमिकी

Sat, 31 Jan 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ansal's BPL flats were found to be inadequately equipped, leading to an FIR against Ansal and Star Facilities Management Limited, which had the maintenance contract.
पानीपत। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने ईडब्ल्यूएस और बीपीएफ फ्लैट में मूलभूत सुविधा न देने पर रियल एस्टेट कंपनी अंसल और इसके रखरखाव का ठेका लेने वाली स्टार फैसिलिटीज मैनेजमेंट लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी बार-बार मांग करने के बाद भी उनको मूलभूत सुविधा नहीं दे रही है। आरडब्ल्यूए ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में न्याय की गुहार लगाई थी। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने 16 दिसंबर 2025 काे बैठक में कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीएसपी सिटी राजबीर की जांच में आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के सदस्य कंवल सिंह, पवन शर्मा व शाम सिंह ने शिकायत दी थी। अब इन्होंने एक नई शिकायत डीएसपी काे 19 दिसंबर 2025 काे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड( एपीआई) द्वारा हाउसिंग बाेर्ड निवासियों को मूलभूत सुविधा नहीं दी जा रही है, उनको मकान देने के समय बेहतर सुविधा देने का दावा किया था। यहां सड़क, स्ट्रीट लाइट व सीवर की व्यवस्था तक नहीं है। जबकि अंसल की मुख्य कॉलोनी में मूलभूत सुविधा दी हैं, उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। अब इनकी जिम्मेदारी स्टार फैसलिटीज मैनेजमेंट लिमिटेड को है। अंसल और दूसरी कंपनी के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


पांच बैठकाें में लगातार मामला सुना
कंवल सिंह व पवन शर्मा ने बताया कि जिला कष्ट निवारण समिति की पांच बैठकों में लगातार सुनवाई की जा रही है। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और अधिकारियों ने कंपनी को मूलभूत सुविधा देने के आदेश दिए थे, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं की गई। लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, उनके साथ ठीक से भी व्यवहार नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएसपी की जांच में खुला पूरा मामला
डीएसपी सिटी ने शिकायत के आधार पर जांच की। प्रथम दृष्टया में सामने आया कि अंसल ने प्रदेश सरकार की पाॅलिसी अनुसार ईडब्ल्यूएस के प्लाटों में सड़क निर्माण कर कार्यकारी अभियंता आवास बोर्ड करनाल हरियाणा के हवाले कर दिया था। हाउसिंग बोर्ड पानीपत ने यहां फ्लैट बनाए। कार्यकारी अभियंता आवास बोर्ड करनाल द्वारा कॉलोनाइजर अंसल सुशांत सिटी काे ईडब्ल्यूएस के फ्लैट की सड़कों की मरम्मत को कहा गया। अंसल ने रखरखाव की व्यवस्था स्वतंत्र रूप से स्टार फैसिलिटीज मैनेजमेंट लिमिटेड (एसएफएमएल) काे दे दी। कंपनी ने लाेगाें से रखरखाव के लिए चार्ज लगा दिया, जबकि पाॅलिसी में ईडब्ल्यूएस से रखरखाव व अन्य कार्याें के लिए काेई चार्ज नहीं लिया जा सका। दोनों कंपनियों ने एक तरह से सरकार के दिशा निर्देश की अवहेलना की है। यह स्थानीय लोगों के साथ धाेखाधड़ी भी है।

पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर अंसल और स्टार फैसिलिटीज मैनेजमेंट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
- दलबीर सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस सेक्टर-13-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed