फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ansal RWA elections will have to be conducted within three months

Panipat News: तीन माह भीतर करवाने होंगे अंसल आरडब्लयूए के चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Ansal RWA elections will have to be conducted within three months
पानीपत। जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटीज ने अंसल रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) का चुनाव तीन माह भीतर कराने के आदेश दिए हैं। चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लाेग भागीदारी करें इसके लिए 25 फरवरी से तीन मार्च 2024 तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को अंसल सिटी स्थित मार्केट के पाए एक निजी कार्यालय में आरडब्ल्यूए की एडहॉक कमेटी की बैठक भी हुई। इसका गठन 15 फरवरी काे जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटीज की ओर से किया गया था। कमेटी सदस्य आशीष राठी ने बताया कि जिला रजिस्ट्रार ने आरडब्ल्यूए का चुनाव तीन माह भीतर संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए अब सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। तीन मार्च तक हर रविवार सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक अंसल मार्केट के पास धरना स्थल पर काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए की सदस्यता पाने के लिए अंसलवासियाें काे अंसल सिटी के रिहायशी पते वाली किसी भी तरह की आईडी कार्ड की काॅपी, पासपोर्ट साइज फाेटाे और 1100 रुपये जमा कराने होंगे। यह सब औपचारिकताएं पूरी कराने वालाें काे आरडब्ल्यूए की सदस्यता ऑनलाइन कर दी जाएगी। इसके बाद चुनावी प्रकिया शुरू होगी। जिला रजिस्ट्रार ने चुनाव के लिए आरओ और एआरओ भी नियुक्त कर दिए हैं। इस अवसर पर प्रद्यूमन, सुरेंद्र राणा, जीएल कुकरेजा, सुरभि शर्मा, अनिल पंवार व राकेश गुगलानी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed