{"_id":"69e3fc2a3921eb43d409c777","slug":"another-minor-accused-arrested-in-murder-case-panipat-news-c-244-1-pnp1012-155719-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हत्या के मामले में एक और नाबालिग आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हत्या के मामले में एक और नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। मामूली विवाद में होली के दिन किशनपुरा कॉलोनी में युवक की चाकू और ईंटों से वार कर हत्या करन के मामले में सीआईए-1 की टीम ने एक अन्य नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने शुक्रवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को किशोर न्यायालय के सामने पेश किया। जहां से उसके बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया है।
सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि किशनपुरा निवासी अशोक ने थाना सेक्टर-29 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनका बेटा अरुण होली के दिन शाम करीब सवा छह बजे अपने दोस्त पिंडी के साथ श्मशान रोड की ओर जा रहा था। उसी समय चिंटू, अजय और मिंटू ने अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया था। सिर में ईंटों से और पेट में चाकू से वार किए थे। जिससे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे और 11 मार्च को पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस टीम ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चिंटू और अरुण की कहासुनी होने की रंजिश में उन्होंने होली के दिन उस पर हमला किया था। जिससे वह घायल हो गया था बाद में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी किशोर को किशोर न्यायालय के सामने पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।