{"_id":"61b263167057cc4a71057c41","slug":"another-chance-for-admission-in-ug-and-pg-classes-panipat-news-knl922367184","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी और पीजी कक्षाओं में दाखिले का एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी और पीजी कक्षाओं में दाखिले का एक और मौका
विज्ञापन
पानीपत। यूजी व पीजी कक्षाओं में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों का शुक्रवार 10 दिसंबर को फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने वीरवार शाम तक दाखिले के लिए आवेदन किया है, वे 10 दिसंबर को अपने मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेकर दाखिला ले सकते हैं।
बता दें कि स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी कोर्स में विभिन्न कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया था। उच्चतर शिक्षा विभाग ने यह निर्णय विभिन्न कॉलेजों में खाली रही सीटों और कॉलेज प्रबंधन की मांग पर खोला है। इसके तहत विद्यार्थियों को 9 दिसंबर तक आवेदन करने की हिदायत दी गई थी जबकि 10 दिसंबर तक एडमिशन लेने का मौका होगा। इससे ऐसे विद्यार्थियों को आवेदन करने का मौका मिला जिन्होंने यूजी के लिए आवेदन ही नहीं किया था।
अभी भी करीब 10 प्रतिशत सीटें खाली
जिले के 11 कॉलेजों में अभी स्नातक की पांच से दस प्रतिशत सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा खाली सीटें गांवों व कस्बों के महाविद्यालयों में हैं। ऐसे में कॉलेजों के अनुरोध पर विद्यार्थियों को विभाग ने दाखिले का एक मौका और दिया है। विभाग द्वारा पोर्टल खोले जाने पर कॉलेजों ने भी राहत की सांस ली है। दाखिले के लिए पोर्टल खुलने से रिक्त सीटें भरने की उम्मीद है। चालू शैक्षणिक सत्र आधा बीतने को है, लेकिन अभी तक सभी सीटों पर दाखिले नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
- अगस्त में शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगस्त माह में शुरू हुईं थी। अक्तूबर तक दो बार मेरिट लिस्ट जारी की गई और दो बार फिजिकल ओपन काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया चली। इसके बावजूद भी कॉलेजों में कुछ कोर्स में सीटें खाली पड़ी हैं। वहीं, कई विद्यार्थी भी आवेदन करने से रह गए थे, उन्हें भी अब मौका मिला है।
पीजी कक्षा में भी आज मिलेगा दाखिला
पानीपत। स्नातकोत्तर (पीजी) में दाखिले के लिए 9 दिसंबर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि रही। वीरवार रात को पोर्टल बंद हो जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने पीजी कक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें शुक्रवार 10 दिसंबर को दाखिला दिया जाएगा। विभाग ने पीजी की खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए कॉलेजों और विद्यार्थियों के आह्वान पर चार दिसंबर को दोबारा पोर्टल खोला था। कॉलेजों में पीजी की करीब 10 प्रतिशत सीटें अभी खाली हैं।
ऐसे में जिस विद्यार्थी ने अभी तक दाखिले के लिए आवेदन नहीं किया था, उन्हें उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर आवेदन का मौका दिया था। इससे पहले विभाग की ओर से 7 से 27 अक्तूबर तक विद्यार्थियों से आवेदन लिए गए थे। 13 नवंबर से पहले ओपन फिजिकल काउंसलिंग की गई थी, जिसके बाद दूसरी बार विद्यार्थियों को पीजी कोर्स में ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला देने का मौका दिया गया है।
- विद्यार्थियों को राहत देते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी व पीजी कोर्स में खाली पड़ी सीटों पर आवेदन के लिए 9 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया था। इसके लिए कई कॉलेजों की ओर से विभाग को प्रार्थना पत्र भेजे गए थे कि खाली सीटों पर दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की अनुमति दी जाए। विभाग ने इसे स्वीकार कर लिया था। अगर किसी कॉलेज में सीटें खाली हैं तो उन पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। इच्छुक विद्यार्थी 10 दिसंबर को फिजिकल काउंसलिंग के तहत जरूरी दस्तावेज जमा करवा कर कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।
- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य पीजी कॉलेज पानीपत।