{"_id":"68c86560ef9313c9bf0f0ff8","slug":"ankit-was-being-threatened-to-be-killed-sold-the-house-in-fear-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143794-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अंकित को मारने की दे रहे थे धमकी, दहशत में बेचा मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अंकित को मारने की दे रहे थे धमकी, दहशत में बेचा मकान
Tue, 16 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अंकित की हत्या के बाद परिजनों ने कई खुलासे किए हैं। पिता हवा सिंह ने बताया कि दो माह से आरोपी अंकित को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिस कारण अंकित को शहर से गांव भेज दिया था। यही नहीं लगातार मिल रही धमकी के डर से उन्होंने अपना मकान तक बेच दिया था। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही और एक तरफा कार्रवाई के आरोप लगाए हैं।
मृतक के पिता ने बताया कि वह करीब 15 साल पहले पाजू कलां गांव से पानीपत आ गए थे। पहले किराये पर रहते थे। चार साल पहले उन्होंने दीनानाथ कॉलोनी में करीब 15 लाख रुपये खर्च कर मकान बना लिया था। इसके बाद जनवरी में अंकित का विवाह कर दिया। उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है। छह माह पहले अंकित के साथ आकाश का झगड़ा हुआ था। तब लोगों ने मामला शांत करा दिया था लेकिन आते-जाते उनके बीच कहासुनी चलती रही। आरोपियों ने अंकित को जान से मारने की धमकी दी थी।
दो माह पहले उनके घर पर हमला किया था। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अंकित के खिलाफ ही थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। यह मामला कोर्ट में है। दो माह से वह लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिस कारण अंकित को गांव भेज दिया था। दहशत में आकर उन्होंने अपना मकान भी 10 लाख रुपये में बेच दिया था। एक माह के अंदर उन्हें मकान खाली करना था जिस कारण अंकित रविवार को घर आया था।
विज्ञापन
सिर, गर्दन और छाती पर किए वार
परिजनों ने बताया कि हमलावरों ने उसके सिर, छाती और गर्दन पर गंडासी से वार किए थे। जिससे वह गिर गया था। जमीन पर गिरने के बावजूद हमलावर उसे पीटते रहे।