फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anil was murdered by his wife and lover, both arrested

Panipat News: पत्नी ने प्रेमी संग की थी अनिल की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Anil was murdered by his wife and lover, both arrested
समालखा। ऑफिसर कॉलोनी के अनिल (36) की हत्या उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के संग की थी। अनिल का शव चार फरवरी की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मिला था। पिता ने उसकी हत्या का आरोप उनकी पत्नी पर लगाया था। पुलिस ने शुक्रवार को अनिल की पत्नी किरण व अन्य के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने शनिवार को पूछताछ की तो किरण ने हत्या कबूल कर ली। पुलिस ने किरण और उसके प्रेमी पट्टीकल्याणा गांव के सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पिता लख्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से पानीपत के कुराना गांव से हैं। पिछले चार साल से समालखा में रह रहे हैं। वह मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ बेटी के घर पानीपत गए थे। उनको बुधवार को पता चला कि उनके बेटे अनिल की मौत हो गई। उनका शव घर से बरामद किया था। उन्होंने अनिल की पत्नी किरण पर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने घटनास्थल से जली बीड़ी बरामद की थी। लख्मी ने आरोप लगाया कि अनिल ने कभी बीड़ी नहीं पी। इस तथ्य ने मौत को और अधिक संदिग्ध बना दिया था। उन्होंने बताया कि अनिल और उनकी पत्नी किरण के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच की और पिता की शिकायत के आधार पर पत्नी किरण को नामजद कर अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस आरोपी किरण से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया में किरण ने प्रेमी सुधीर के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


पुलिस ने किरण और पट्टीकल्याणा के सुधीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने और मामले की गहनता से जांच के लिए आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश करेगी। इनको पुलिस रिमांड लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलशन, प्रभारी, थाना पुलिस समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed