फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Angry villagers refused to lift the dead body over three demands

मांगों को लेकर गुस्साएं ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार किया, पंचायत में एएसपी और एसडीएम ने आश्वासन दिया तो उठाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers refused to lift the dead body over three demands
पानीपत। सनौली रोड पर चाकू से गोदकर रेलवेकर्मी (टीटीई) की हत्या कके मामले में बृहस्पतिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। बोर्ड से पोस्टमार्टम होने के बाद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ग्रामीणों ने शव उठाने से इंकार कर दिया। डीसी-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। दोपहर दो बजे तक भी अधिकारी नहीं पहुंचे तो अस्पताल में ही पंचायत की। पंचायत में एएसपी विजय सिंह और एसडीएम वीरेंद्र ढुल पहुंचे। ग्रामीणों की तीन मांगों पर एएसपी ने कहा कि तीन दिन में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने टीटीआई का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही ग्रामीण जुटने लगे। ग्रामीणों ने एसपी और डीसी के पास संदेश भेजा कि अस्पताल आकर कार्रवाई का आश्वासन दें। हालांकि एसपी ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को उनके कार्यालय में आकर मिलने के लिए कहा। आला अधिकारियों के नहीं आने पर ग्रामीणों ने अस्पताल के पार्क में ही पंचायत की। जहां बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दूहन, संजय बाबा, बिंटू मलिक, वार्ड-13 पार्षद शिवकुमार शर्मा समेत ग्रामीणों ने कहा कि एसपी ने मिलने नहीं जाएंगे, वह उनके बीच आए। कुछ देर बाद एएसपी विजय सिंह और एसडीएम वीरेंद्र ढुल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गांव उग्राखेड़ी निवासी सनेज मलिक ने कहा कि सनौली रोड पर हाथों में डंडे और तेजधार हथियार लेकर गाने मित्रा नू शौक हथियारा दा... पर हुड़दंग हो रही थी, उस वक्त पुलिस कहां थी। पुलिस की गश्त होती तो टीटीई की जान नहीं जाती। गांव उग्राखेड़ी के पूर्व सरपंच बिंटू मलिक ने कहा कि हनुमान सभा की आड़ में बदमाश सड़कों पर उतरते हैं, लोगों से मारपीट करते हैं, पुलिस ध्यान नहीं देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उग्राखेड़ी निवासी हिम्मत सिंह ने पुलिस को बताया कि पांच अक्तूबर की रात निशान मार्केट से घर जा रहा था। गोयल मार्बल मार्केट पर झांकी में छह से सात युवक हाथों में डंडे लेकर झगड़ा कर रहे थे। आरोपी उसके भतीजे मनप्रीत और मनीष को मार रहे थे। उनके सामने ही दोनों को चाकू मारे गए। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इनेलो नेता निशान सिंह मलिक के छोटे बेटे निखिल ने बताया कि खेत मजदूरों के लिए खाना लेने ढाबे पर जा रहे थे। निशान मार्केट के पास हनुमान सभा से कुछ युवकों ने इशारा कर उनकी एक्टिवा रुकवाई और पीछे से डंडे से हमला कर दिया। दूसरे युवक के चाकू के वार से खुद को बचाया। भाई रोहित को कॉल कर झगड़े के बारे में बताया। मारपीट कर हनुमान सभा आगे बढ़ गई। इस बीच मनप्रीत और मनीष ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन पर चाकू से हमला किया गया।
मृतक मनप्रीत का छोटा भाई मनीष तीन माह पहले अमेरिका गया था। टिकट नहीं मिल पाने से वह नहीं आ सका। चचेरे भाई अभिषेक ने मनप्रीत को मुख्यांग्नि दी, इस बीच मनीष वीडियो कॉल से जुड़ा रहा।
मनप्रीत मलिक छह साल पहले रेलवे में टीटीई पद पर भर्ती था। अंतिम संस्कार में पानीपत रेलवे स्टेशन अधीक्षक इंद्रपाल खोसला, पूर्व में अधीक्षक रहे धीरज कपूर से लेकर अन्य रेलकर्मी पहुंचे।

वर्जन:
आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाया जाएगा। हनुमान सभा के सदस्यों के दस्तावेज चेक किए जाएंगे। हाथियार और डंडे लेने वालों पर कार्रवाई होगी।
- विजय सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed