फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anger erupted in the industrial city due to attack on tourists

Panipat News: पर्यटकों पर हमले से औद्योगिक नगरी में फूटा गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted in the industrial city due to attack on tourists
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले से औद्योगिक नगरी के लोगों का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर उतर आया है। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक से सेक्टर-24 स्थित भारत माता चौक तक विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रोष प्रकट किया और आतंकियों के इस जघन्य कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

पहलगाम में पर्यटकों पर हमले से आक्रेशित खाटू धाम ट्रस्ट, कृपा सांवरे की परिवार, श्री श्याम लाडले मित्र मंडल और नर सेवा नारायण सेवा समेत अन्य श्याम संगठनों ने बुधवार को सेक्टर-24 स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हन्नी कालड़ा, प्रमोद मित्तल, हर्ष, शम्मी, सुमित मित्तल, पंकज जैन व विकास शर्मा ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकवादियों ने हमला कर दहशत फैलाने का कृत्य किया है। केंद्र सरकार को इसका बदला लेना चाहिए।
विज्ञापन

सेक्टर-24 आरडब्ल्यू और मां भारती शिव सेवा न्यास के बैनर तले सेक्टरवासियों ने भारत माता चौक से प्रदर्शन किया। वे यहां से महाराजा अग्रसेन चौक पर पहुंचे। सेक्टरवासियों ने दिवंगत लोगों आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सेक्टर 24 के प्रधान कंवल सिंह सहारण ने कहा कि अब एकता दिखाने का समय आ गया है। इस मौके पर उप प्रधान डॉ. सोनू सिंह, कृष्ण बंसल, शिव मंदिर के प्रधान पवन बंसल, उपप्रधान कौशल शर्मा, केदार कौशिक, चेतन मित्तल, रोशन जोहरा, राजकुमार बंसल, मुकेश बंसल, नरेंद्र चौहान, अनील सैनी, सुखबीर, मिथलेश, सुनीता रानी व कृष्णा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कमेटी ने पहलगाम नरसंहार की कड़े शब्दों में निंदा की। जिला सचिव डॉक्टर सुरेंद्र मलिक, राज्य कमेटी सदस्य सुनील दत्त, राजपाल ने कहा कि पार्टी सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है और घटना की निंदा करटी हैं।

नारी कल्याण समिति ने कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रधान कंचन सागर ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर के प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन कर पाकिस्तान सरकार का आज फूकेंगे पुतला : पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों के सदस्य वीरवार को शहर में प्रदर्शन करेंगे। जन आवाज सोसाइटी और नार्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सदस्य वीरवार सुबह 10 बजे जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed