फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anger among employees, officers careless, public distressed

Panipat News: कर्मचारियों में आक्रोश, अधिकारी बेपरवाह, जनता बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 03:14 AM IST
विज्ञापन
Anger among employees, officers careless, public distressed
पानीपत। सब-अर्बन डिविजन के लिपिक सुरेंद्र कुंडू निलंबन मामले में बिजली निगम के कर्मचारी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। गोहाना रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय की सब-अर्बन डिविजन में बुधवार को भी बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। हरियाणा हरियाणा स्टेट इलेक्टि्रशियन बोर्ड(एचएसईबी) वर्कर यूनियन पदाधिकारियों ने निगम कार्यालय में तानाशाही नहीं चलने देने की बात कही। इन सबके चलते उपभोक्ता बुधवार को तीसरे दिन भी बिलों को लेकर परेशान रहे। उनकी कोई सुनने वाला नहीं मिला। ऐसे कुछ को बिना काम के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सब-अर्बन डिविजन के लिपिक सुरेंद्र कुंडू निलंबित करने के मामले में बिजली कर्मियों ने तीसरे दिन सुबह नौ बजे ही प्रदर्शन शुरु कर दिया। कर्मचारियों ने एक अधिकारी ने मौखिक रूप में बताया कि लिपिक सुरेंद्र कुंडू को टीडीआई सिटी में कनेक्शन देने में लापरवाही बरतने पर वेलफेयर सोसायटी के शिकायत देने पर निलंबित किया गया है। धरने की अध्यक्षता कर रहे पम्मी एसएसए ने बताया कि यूनियन ने वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने अधिकारियों को लिपिक बारे कोई शिकायत नहीं देने का दावा किया।
विज्ञापन

वेलफेयर सोसायटी ने इस बारे एक लिखित पत्र भी सर्कल अभियंता, एसडीओ और एक्सईएन के कार्यालय में जमा कराया है। इसके बावजूद भी अधिकारी लिपिक सुरेंद्र कुंडू का निलंबन रद्द नहीं कर रहे। धरने के तीसरे दिन दोपहर साढ़े 12 बजे तक चले धरने का मंच संचालन जेई कृष्ण ने किया। इस मौके पर सर्कल सचिव तेजबीर मान, राधा कृष्ण, महाबीर सहरावत, राजेंद्र नैन, प्रवीन कुमाार, सतीश मलिक व ब्रह्मदत माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारी धरने पर, निगम के कारनामों से परेशान उपभोक्ता
नूरवाला के किशनचंद ने बताया कि उनकी पत्नी संतोष के नाम से परिवार पहचान पत्र बना हुआ है। वे भाई के घर में रहते हैं, उनके परिवार के नाम कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। परिवार पहचान पत्र में निगम अधिकारियों ने तीन कनेक्शन चढ़ा दिए तो राशन मिलना भी बंद हो गया। बुधवार को कार्यालय में काम कराने आए तो दोपहर एक बजे तक कर्मचारी हड़ताल पर बैठे रहे। दफ्तर लौटे तो आधा घंटे कतार में खड़े रहने के बाद नंबर आया। तब कर्मचारी ने बताया कि यहां काम नहीं हो पाएगा।

एक से दूसरी खिड़की दौड़ा रहे कर्मचारी, आमजन परेशान
ऊझा रोड स्थित नलवा कॉलोनी के प्रवेश ने बताया कि उनके घर का छाजपुर डिविजन में कनेक्शन है। परिवार पहचान पत्र में सब-अर्बन डिविजन का अतिरिक्त कनेक्शन चढ़ा दिया। नतीजन परिवार को राशन मिलना भी बंद हो गया। सुबह छाजपुर डिविजन गया तो कर्मचारियों ने गोहाना रोड पावर हाउस कार्यालय भेज दिया। यहां हड़ताल के कारण दोपहर तक काम नहीं हुआ। कर्मचारी लोगों को एक खिड़की से दूसरी खिडृकी भेज परेशान कर रहे हैं।


वर्जन
लोगों की परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। हड़ताल के कारण काम थोड़ा प्रभावित हाे रहा है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है। जल्द ही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की कोशिश करेंगे।
धर्मबीर छिक्कारा, अधीक्षण अभियंता, पानीपत सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed