फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anganwadi worker slapped a young man at SP office

Panipat News: एसपी कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने युवक को जड़े थप्पड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker slapped a young man at SP office
- प्लॉट के लिए चल रहा विवाद, महिला का आरोप- युवक आरटीआई लगा कर रहा परेशान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। एसपी कार्यालय पर मंगलवार को एक आंबनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस की मौजूदगी में युवक को थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान महिला ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने दोनों को अलग कराया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आरोप है कि युवक उनके परिवार का ही है और वह उसके खिलाफ आरटीआई लगाकर परेशान कर रहा है। मंगलवार को वह इस संबंध में शिकायत करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर युवक भी पहले से मौजूद था।


मामला थाना छाजपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में एक ही परिवार में प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष एसपी कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद गुस्से में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिला ने युवक का गिरेवान पकड़ लिया और उसे घसीटती हुई एसपी कार्यालय तक लेकर पहुंची। वे एसपी कार्यालय में लेकर जाने लगी तो पुलिसकर्मियों ने बाहर रोक लिया। जहां पर महिला ने युवक को थप्पड़ जड़ दिए। जिससे एसपी कार्यालय पर हंगामा मच गया। कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे और दोनों को अलग कराया। करीब आधा घंटे तक एसपी कार्यालय पर यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
महिला का आरोप है कि आरोपी युवक पक्ष ने एक प्लॉट बेचा था जिसे उसके देवर ने खरीद लिया था। उस प्लाॅट में अब युवक अपना हिस्सा मांग रहा है। जबकि, उनका प्लॉट से कोई लेना देना नहीं है। इसके बावजूद भी उसके खिलाफ लगातार आरटीआई लगाकर परेशान कर रहा है। कई बार सीएम विंडो पर भी शिकायत कर चुका है। युवक एक साल से परेशान कर रहा है। चार दिन पहले भी उनकी शिकायत की थी। महिला के पति ने भी युवक पर बार-बार शिकायत करने के आरोप लगाए हैं। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed