फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anemia survey will be done on the lines of serological survey

सीरो लॉजिकल सर्वे की तर्ज पर होगा एनीमया का सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Anemia survey will be done on the lines of serological survey
पानीपत। सरकार प्रदेश को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए एक सर्वे करेगी। एनीमिया का सर्वे सीरोलॉजिकल सर्वे की तर्ज पर होगा। स्वास्थ्य विभाग की टीम अलग-अलग कैटेगरी के बच्चों व युवाओं के खून के सैंपल लेकर हीमोग्लोबिन की मात्रा की जांच करेगी। ये रिपोर्ट आने के बाद विभाग बड़े स्तर पर एनीमिया के खिलाफ अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल पानीपत स्वास्थ्य विभाग के सामने एनीमिया ही बड़ी चुनौती है। खून की कमी के कारण जिले में लगभग 10 हजार बच्चे कुपोषण का शिकार हैं। विभाग कुपोषण को खत्म करने के लिए कई अभियान चला चुका है, लेकिन अब तक इसमें सफलता नहीं मिली है। एनीमिया मुक्त भारत के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से शहर और गांवों में एनिमिक तलाशे जाएंगे। सीरो सर्वे की तर्ज पर क्लस्टर बनाए जाएंगे। एनीमिया की जांच, उपचार व बचाव पर यह अभियान आधारित होगा। पांच साल तक बच्चों को आयरन सिरप, 6-9 साल तक के बच्चों को गुलाबी गोली, 10-19 साल तक के किशोरों को नीली गोली, गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को लाल गोली व कम वजन वाली लड़कियों को लाल गोली खिलाई जाएगी। जिले की 60 फीसदी गर्भवती महिलाओं में खून की कमी है। नतीजा प्री मैच्योर डिलीवरी की संख्या बढ़ गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो रोज औसतन तीन शिशु प्री मैच्योर पैदा हो रहे हैं। यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

सीरो लॉजिकल सर्वे की तर्ज पर चलेगा अभियान : डॉ. वर्मा
एनीमिया बहुत गंभीर विषय है। इस बार एनीमिया मुक्त प्रदेश करने के लिए सरकार ने एनीमिया का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। इसमें हर वर्ग के बच्चों एवं युवाओं के खून के सैंपल लिए जाएंगे। इसी रिपोर्ट के आधार अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ललित वर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed