फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Anemia free campaign completed, anemia found in 1000

Panipat News: एनीमिया मुक्त अभियान संपन्न, 1000 में मिली खून की कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Anemia free campaign completed, anemia found in 1000
पानीपत। एनीमिया मुक्त अभियान सोमवार को संपन्न हो गया। सात दिन चले अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने को सिविल अस्पताल, समालखा अस्पताल, सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग 13 हजार महिलाओं, बच्चों, किशोरों की जांच की गई। इसमें लगभग एक हजार में खून की कमी मिली। इनको सिविल अस्पताल में डॉक्टरों से परामर्श लेने के साथ साथ आयरन की गोलियां भी दी गई है।
विज्ञापन

इनका सिविल अस्पताल में नियमित रूप से इलाज चलेगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्कूल की छुटि्टयां के कारण आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर एनीमिया मुक्त अभियान चलाया था। स्वास्थ्य विभाग साल में तीन बार अभियान चलाकर बच्चों, किशोरों व महिलाओं में एनिमिया की जांच करता है। ताकि इन्हें एनीमिया से बचाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 60 प्रतिशत गर्भवतियों में खून की कमी है।
विज्ञापन


गर्भवतियों में खून की कमी, इसलिए बढ़ी प्री मैच्योर डिलीवरी
डॉक्टरों के अनुसार जिले में 60 प्रतिशत गर्भवतियों में खून की कमी है। महिलाएं अपने खानपान पर ध्यान नहीं देती। जागरूकता के अभाव में महिलाएं एनीमिया ग्रस्त होती हैं। महिलाओं में खून की कमी से ही प्री मैच्योर डिलीवरी बढ़ रही है। सिविल अस्पताल में हर रोज औसतन दो-तीन व माह में औसतन 70-80 प्री मैच्योर डिलीवरी हो रही है। ऐसे में जच्चा बच्चा की जान को भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

पूरे जिले में सात दिन तक एनीमिया मुक्त अभियान चलाया गया है। जहां भी एनीमिया के रोगी मिले उन्हें आयरन की गोलियां देकर स्वास्थ्य केंद्रों में जांच के लिए भेजा गया। साल में तीन बार एनीमिया मुक्त अभियान चलता है। इस दौरान प्रयास किया गया कि अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाए।
डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed