फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ...and could not install 24 ventilators

...और इंस्टॉल नहीं हो सके 24 वेंटिलेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
...and could not install 24 ventilators
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए वैंरिएट ओमिक्रॉन से लड़ने के लिए संसाधन तो जुटा लिए, लेकिन मैनपावर नहीं जुटा पाया। सिविल अस्पताल में फिलहाल 31 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है, लेकिन 24 वेंटिलेटर स्टाफ के अभाव में इंस्टॉल नहीं हुए हैं। ऑपरेशन थियेटर के छह ऑपरेटर को वेंटिलेटर चलाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है, लेकिन ये पर्याप्त नहीं है। ऐसे में यदि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बढ़ा तो ये बड़ी चुनौती बन सकती है।
विज्ञापन

ये व्यवस्था की अस्पताल प्रशासन ने
विभाग ने ऑक्सीजन प्लांट, सरकारी अस्पताल में 47 वेंटिलेटर, 687 ऑक्सीजन बेड, 569 नॉन ऑक्सीजन बेड, 150 आईसीयू बेड की व्यवस्था कर ली है। सभी सरकारी डॉक्टरों को वेंटिलेटर ऑपरेट करने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। स्टाफ नर्सों को ऑक्सीजन कंसट्रेटर ऑपरेट की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। स्टाफ को लगातार संक्रमण कंट्रोल करने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

75 ऑक्सीजन कंसट्रेटर रनिंग में
75 आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन रनिंग में हैं। 28 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार है, 60 का बनना है। 10 एपिड्यूरल इन्फ्यूजन पंप (दवा को सही मात्रा में पहुंचाने का एक सिस्टम), 10 मल्टी पैरामीटर(ब्लड प्रेशर, धड़कन, आक्सीजन लेवल बताने वाला सिस्टम), 30 नेजल प्रान, 16 नेबुलाइजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लैब टेक्नीशियन के 65 पद, 47 खाली
जिले के सिविल अस्पताल, सात सीचएचसी व 17 पीएचसी में लैब टेक्नीशियन के 65 पद स्वीकृत हैं। इनमें से महज 18 पर ही तैनाती है। सिविल अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के 12 पद रिक्त पड़े हैं।
ऑक्सीजन की कमी से नहीं होगी मौत
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत से लोग परेशान हो गए थे लेकिन अब जिले में ऐसा नहीं होगा। सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। प्लांट में एक मिनट में एक हजार लीटर ऑक्सीजन हवा से बनेगी। समालखा में भी प्लांट लगाया गया है। विभाग के पास 282 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं। सभी सीएचसी में बेड के हिसाब से कंसंट्रेटर भिजवा दिए गए हैं।

कोविड अस्पतालों में बिस्तर, फिलहाल सभी खाली
687 ऑक्सीजन बेड
569 नान ऑक्सीजन बेड
150 आईसीयू बेड
47 वेंटिलेटर बेड
स्वास्थ्य विभाग की सलाह
-भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
-सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें।
-मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
-सार्वजनिक स्थानों पर हाथों को सैनिटसाइज करते रहें।
- बच्चों-बुजुर्गों को भीड़ वाले स्थानों पर न ले जाएं।
-गर्भवती महिलाएं भी भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
-बुखार-खांसी होने पर कोरोना जांच अवश्य कराएं।
-कोरोना के लक्षण दिखें तो खुद कोे होम आइसोलेट करें।
हमारी तैयारी पूरी है, कोई दिक्कत नहीं होने देंगे
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पूरी है। डॉक्टरों व स्टाफ को ट्रेनिंग दी गई है। संसाधन भी जुटा लिए गए हैं। जल्द ऑक्सीजन प्लांट की ट्रायल होगी। मैन पावर उपलब्ध कराना सरकार का काम है। वे जिले की स्थिति से मुख्यालय को अवगत करवा चुके हैं। -डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed