{"_id":"6aef24ca65eb5e003d059074","slug":"anc-raid-in-samalkha-accused-arrested-with-160-kg-of-cannabis-in-sector-13-17-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167269-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा में एएनसी का छापा, सेक्टर 13-17 से 1.60 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा में एएनसी का छापा, सेक्टर 13-17 से 1.60 किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
श्वान दस्ते के साथ झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध ठिकानों पर चलाया चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने श्वान दस्ते के साथ समालखा क्षेत्र में छापेमारी की। वहीं, सीआईए-3 की टीम ने सेक्टर 13-17 से एक आरोपी को 1 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
एएनसी प्रभारी सुमित के नेतृत्व में पुलिस टीम ने समालखा में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ठिकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, मनाना रोड स्थित रेलवे फाटक के आसपास और पहले नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे लोगों के ठिकानों की तलाशी ली गई। हालांकि, इस कार्रवाई में कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
पांच दिन के रिमांड पर आरोपी
दूसरी ओर, सीआईए-3 की टीम ने सेक्टर 13-17 क्षेत्र से श्रवण कुमार निवासी अमरपुर, वार्ड नंबर 12, जिला सहरसा (बिहार) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
नशे की सूचना 1933 पर दें
जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आसपास नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस या मानस नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।