{"_id":"69826145ce6e6d70930f218c","slug":"an-employee-died-due-to-electrocution-at-pearl-dhaba-fir-lodged-against-four-dhaba-owners-and-two-managers-panipat-news-c-244-1-pnp1012-151676-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पर्ल ढाबे पर करंट लगने से कर्मी की मौत, चार ढाबा मालिक और दो मैनेजर पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पर्ल ढाबे पर करंट लगने से कर्मी की मौत, चार ढाबा मालिक और दो मैनेजर पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में जीटी रोड स्थिप पर्ल ढाबे पर मंगलवार तड़के साढ़े तीन बजे पार्किंग की लाइट ठीक करते हुए लोहे की सीढ़ी में करंट आने से ढाबे पर काम करने वाले कुंदन (25) की मौत हो गई। मृतक के चाचा ने चार ढाबा मालिकों और दो मैनेजर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि नौकरी से निकालने की धमकी देकर जबरन उनके भतीजे से सीढ़ी मंगवाई गई, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ढाबा मालिकों और मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के लखनीपुर महेशपट्टी के रामनिवास ने थाना सेक्टर-29 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भतीजे के साथ सिवाह गांव में किराये पर रहते हैं। वह दोनों जीओ पेट्रोल पंप के पास स्थित पर्ल ढाबे पर काम करते हैं और उनकी रात की ड्यूटी रहती है। उन्हें ढाबे के मालिक सतबीर दहिया निवासी गुढा करनाल, संदीप व महाबीर निवासी गगसीना करनाल ने नौकरी पर रखा था। ढाबे पर मैनेजर अंकुश व साहिल उनसे काम कराते हैं। मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे ढाबे की पार्किंग की लाइट खराब हो गई, जिस पर मैनेजर ने कुंदन को पंट्रोल पंप से लोहे सीढ़ी लाने के लिए कहा। कुंदन ने सीढ़ी लाने से इन्कार कर दिया तो उन्होंने नौकरी से निकालने की धमकी दी, जिस कारण वह अपने दूसरे साथी सोनू के साथ सीढ़ी लाने के लिए चला गया। सीढ़ी लाते समय सीढ़ी ढाबे के पास से गुजर रही बिजली की लाइन में टकरा गया, इससे कुंदन को करंट लग गया और वह वहीं पर बेसुध होकर गिर गया। कुछ देर बाद उसे जीटी रोड पर ही स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी मंगलवार दोपहर बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
करंट लगने से पर्ल ढाबे पर काम करने वाले कर्मी की मौत हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ढाबा मालिकों सतबीर, संदीप, काला, महाबीर व मैनेजर अंकुश व साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
-सुभाष, प्रभारी थाना सेक्टर-29