{"_id":"69714077afc472da240f02fd","slug":"amritsar-jalandhar-rail-bridge-repair-work-underway-intercity-shatabdi-and-other-trains-cancelled-panipat-news-c-36-1-amb1001-156850-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अमृतसर-जालंधर मार्ग पर रेल पुल की मरम्मत, इंटरसिटी और शताब्दी सहित अन्य ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अमृतसर-जालंधर मार्ग पर रेल पुल की मरम्मत, इंटरसिटी और शताब्दी सहित अन्य ट्रेनें रद्द
विज्ञापन
अंबाला। उत्तर रेलवे के अमृतसर-जालंधर सिटी सेक्शन पर पुल संख्या 28 के पुराने गार्डरों को हटाकर नए पीएससी स्लैब डालने का काम शुरू किया जा रहा है। उत्तर रेलवे प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, इस मरम्मत कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 29 और 31 जनवरी को इस मार्ग पर चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई के रूट बदले गए हैं। रेलवे के अनुसार, जालंधर सिटी यार्ड में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए यह ब्लॉक दो चरणों में लिया जाएगा। पहला ब्लॉक 28 और 29 जनवरी को डाउन लाइन पर रात 9:30 बजे से सुबह 9:30 बजे तक रहेगा। दूसरा ब्लॉक 30 और 31 जनवरी को अप लाइन पर रात 10:30 बजे से सुबह 10:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
ब्लॉक की वजह से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने इस कार्य अवधि के दौरान ट्रेन नंबर 14680/14679 अमृतसर-दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 29 और 31 जनवरी, ट्रेन नंबर 12054/12053 अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी को 31 जनवरी, 74931/74940 जालंधर सिटी-फिरोजपुर-जालंधर सिटी पैसेंजर को 31 जनवरी के लिए रद्द करने का फैसला किया है।
मार्ग बदलकर चलेंगी ये ट्रेन
अमृतसर-जालंधर मार्ग पर काम चलने के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है। इसमें ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 27 और 29 जनवरी को अमृतसर-ब्यास के बजाय जालंधर कैंट-मुकेरियां-पठानकोट के रास्ते चलेगी। इसी प्रकार 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 29 और 31 जनवरी को मुकेरियां-जालंधर कैंट-लुधियाना के रास्ते, 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट एक्सप्रेस 28 और 30 जनवरी को जालंधर कैंट होकर चलेगी।
विज्ञापन
बीच रास्ते रद्द, संचालित
ट्रेन नंबर 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 28 और 30 जनवरी को फिरोजपुर कैंट पर ही रद्द किया जाएगा। इस दौरान कई अन्य ट्रेनें जैसे अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस और अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस के समय में भी 30 से 90 मिनट की देरी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन निकलने से पहले रेलवे की पूछताछ सेवा या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें।