फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amrita rained in Gurbani and Kavi Darbar at Baisakhi gathering

Panipat News: बैसाखी समागम में गुरबाणी और कवि दरबार में की अमृत वर्षा, दो दिन में करीब एक लाख संगत आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Amrita rained in Gurbani and Kavi Darbar at Baisakhi gathering
पानीपत। जीटी रोड स्थित डेरा बाबा जोध सचियार में तीन दिवसीय बैसाखी समागम के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। देशभर से आए रागी जत्थों और कवियों ने संगत गुरबाणी और कवि दरबार में अमृत वर्षा की। दो दिन में करीब एक लाख संगत ने बाबा के दर्शन किए।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान सेवादार एवं हांसी के विधायक विनोद भयाना ने गुलाब के फूलों की वर्षा के बीच दीवान हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सुशोभित किया। इसके उपरांत अरदास के साथ कीर्तन का शुभारंभ किया। पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। प्रधान सेवादार एवं विधायक विनोद भयाना ने बताया कि पाकिस्तान से भारत आने के बाद उनके पूर्वजों ने इस डेरे की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है, जिसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है।
विज्ञापन

हर वर्ष 13 अप्रैल से शुरू होने वाला बैसाखी मेला तीन दिनों तक चलता है और इस बार भी भारी संख्या में संगत ने पहुंचकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बुधवार को श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर शिरोमणि साध्वी माता करुणागिरी (हरिद्वार) व भाई अरुण भयाना श्री गंगानगर ने कीर्तन, कवि दरबार और कथा के माध्यम से संगत को जीवन के उद्देश्य का मार्ग दिखाते हुए निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद भयाना ने बताया कि गुरु घर में सेवादारों और सेवा दल के सदस्यों द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है तथा गुरु का अटूट लंगर लगातार चल रहा है। महासचिव मदन मोहन भयाना ने बताया कि समागम के दो दिन में करीब एक लाख संगत ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जसपाल भयाना, राकेश भयाना, सोमनाथ भयाना, गुलशन भयाना, सुधीर भयाना, वेद बठला, कमल भयाना व अरविंद भयाना व रविंदर भयाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed