फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amrapali arrived five hours late and Jhelum arrived two and a quarter hours late

Panipat News: आम्रपाली पांच और झेलम पौने दो घंटे की देरी से पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Amrapali arrived five hours late and Jhelum arrived two and a quarter hours late
पानीपत। ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। ट्रेनोंं की लगातार लेटलतीफी से यात्रियों को रोजाना परेशानी हो रही है। इस कारण वे अपने निर्धारित गंतव्य तक समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। आम्रपाली एक्सप्रेस वीरवार को पांच घंटे की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। वहीं उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा कई ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटों की देरी से पहुंची है। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है।
पानीपत से अंबाला जाने वाले यात्री आशुतोष, रामकुमार और राजेश ने बताया कि उनकी ट्रेन का निर्धारित समय सुबह होने के कारण वह जल्दी ही स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रेन कई घंटों की देरी से पहुंचेगी। जिससे उन्हें और अन्य यात्रियोंं को कई घंटों तक स्टेशन पर ही समय काटना पड़ा। समस्या का समय पर समाधान नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से इसे जल्द ठीक करने की मांग की है। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हो रही है। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


बॉक्स
ये ट्रेनें देरी से पहुंची :
अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 5:01 घंटे की देरी से पहुंची। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 27 मिनट की देरी से पहुंची। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। हरिद्वार एक्सप्रेस सुबह 27 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 57 मिनट की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस दोपहर 43 मिनट की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर 44 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 1:02 घंटे की देरी से पहुंची। आगरा कैंट एक्सप्रेस सुबह 28 मिनट की देरी से पहुंची। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सुबह 22 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस सुबह 1:41 घंटे की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस शाम 31 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed