फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Amit Pandit became the working president of BJYM

Panipat News: अमित पंडित बने भाजयुमो के कार्यकारी अध्यक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Amit Pandit became the working president of BJYM
पानीपत। भाजयुमो (भारतीय जनता युवा मोर्चा) के कार्यकारी अध्यक्ष अमित पंडित को बनाया है। वे भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट के नजदीकी बताए गए हैं। बलविंद्र आर्य के पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार की फर्जी ऑडियो वायरल करने के मामले में हटाने के बाद पद रिक्त था। हालांकि चांद भाटिया को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। उनके कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला कुछ घंटे में ही वापस ले लिया था। अमित पंडित मॉडल मंडल के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने शनिवार को भाजयुमो के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की। उन्होंने मॉडल टाउन मंडल के अध्यक्ष अमित पंडित को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि अमित पंडित को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। पार्टी नेतृत्व के साथ इस बारे में चर्चा की गई है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने करनाल लोकसभा के पूर्व सांसद संजय भाटिया के बेटे चांद भाटिया को कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाया था। जिलाध्यक्ष ने शाम तक अपना फैसला वापस ले लिया था। उन्हाेंने बताया था कि पार्टी के स्तर पर नई नियुक्तियों पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed