फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ambala Warriors team defeated Vishu XI by eight runs

Panipat News: अंबाला वॉरियर टीम ने विशू इलेवन को आठ रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ambala Warriors team defeated Vishu XI by eight runs
अंबाला प्रीमियर लीग में नदीम को मैन ऑफ द सीरिज का ​खिताब देते हुए मुख्याति​थि: स्वयं
अंबाला। बब्याल के बाबा बालकनाथ ग्राउंड में रविवार को अंबाला प्रीमियर लीग सीजन-1 का फाइनल मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में अंबाला वॉरियर व विशू इलेवन की टीम आमने सामने रही। 12 ओवर के इस मुकाबले में विशू इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए अंबाला वॉरियर ने 12 ओवर में 73 रन बनाए। हालांकि आखिरी ओवर में विशू इलेवन की टीम ने ऑलआउट कर दिया था। विशू इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी तो महज 65 रन ही बना पाई। इस तरह से अंबाला वॉरियर ने यह फाइनल मुकाबले जीतते हुए टूर्नामेंट की ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमा लिया, जबकि रनरअप की ट्रॉफी विशू इलेवन को मिली। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का खिताब चार विकेट लेने पर मोंटी को मिला। मैन ऑफ द सीरिज ऑलराउंडर नदीम रहा। अंबाला वॉरियर टीम में संजू, हन्नी, गौरव, रजत, अक्षय, मोंटी, शुभम, दीपक, सुरिंद्र, विजय, नदीम शामिल रहे।

अंबाला प्रीमियर लीग में नदीम को मैन ऑफ द सीरिज का खिताब देते हुए मुख्यातिथि: स्वयं

अंबाला प्रीमियर लीग में नदीम को मैन ऑफ द सीरिज का खिताब देते हुए मुख्यातिथि: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed