फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   also tempted in the exhibition

Panipat News: प्रदर्शनी में भी लुभाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
also tempted in the exhibition
पानीपत। एसडीवीएम सिटी में मंगलवार को शरद उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने प्रदर्शनी में आकर्षक मॉडल के साथ मंच पर सुंदर प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति देकर हर कोई गदगद हो गया।
विज्ञापन

मुख्यअतिथि एसडी एजुकेशन सोसायटी के संरक्षक रोशन लाल मित्तल रहे। विद्यालय के अध्यक्ष रघुनंदन गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में टीमवर्क, सहयोग, समय प्रबंधन और सामाजिकता जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है। जो उनके समग्र व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय की प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला ने बताया कि विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा निखारने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। विद्यार्थियों ने हरियाणा प्रांत की झलक प्रस्तुत की। इसमें खान-पान, रहन-सहन व संस्कृति की मुख्य रूप से प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में आर्ट एंड क्राफ्ट का भी कॉर्नर लगाया। इसमें अनेक प्रकार के चित्र आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। अभिभावकों ने सेल्फी पॉइंट पर जमकर फोटो खिंचवाई। कार्यक्रम में महिलाओं नेल आर्ट में फेस पेंटिंग का लुफ्त नहीं लुत्फ उठाती दिखी। छात्रों ने नृत्य कला से सबका मन मोह लिया। मंच पर जूडो कराटे का प्रदर्शन भी किया गया । जो वास्तव में बेहतरीन था। कार्यक्रम में कार्टून आकर्षक का केंद्र रहे। फेस पेंटिंग, स्केच कॉर्नर ने जमकर लोगों का मन मोह लिया। गणित ,विज्ञान विषय की प्रदर्शनी भी लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही। इससे पहले मुख्यअतिथि का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य अनूप कुमार ,नरेश गोयल,पवन गर्ग , ईश्वर गर्ग, सतीश चंद्र, तुलसी सिंगला, प्रमोद बंसल, फकीरचंद, अभय सिंगला ने शिरकत की।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed