फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Alleged death of newborn due to injection

इंजेक्शन के बाद नवजात की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Alleged death of newborn due to injection
सिविल अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद नवजात की मौत हो गई। नवजात ने एक दिन पहले ही जन्म लिया है। परिजनों ने डॉक्टरों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर सिविल अस्पताल में रोष प्रदर्शन किया। परिजनों ने डॉक्टरों व स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। परिजन डॉक्टरों की शिकायत देने सिटी पुलिस थाना में भी गए, लेकिन वहां एसएचओ नहीं मिले इसलिए बिना शिकायत ही लौट आए।
विज्ञापन

गांव कचरौली निवासी रविंद्र ने बताया कि उसकी डेढ़ साल पहले शीतल के साथ शादी हुई थी। शीतल नौ माह की गर्भवती थी। शुक्रवार रात को प्रसव पीड़ा के बाद शीतल को रात सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। शनिवार सुबह 10 बजे शीतल ने बेटे को जन्म दिया था। बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था। उन्होंने रविवार सुबह छुट्टी मांगी तो डॉक्टरों ने कि छुट्टी से पहले नवजात को इंजेक्शन लगवा लें। स्टाफ नर्सों ने बच्चे को इंजेक्शन दिया इसके कुछ समय बाद ही बच्चे की मौत हो गई। जब उन्होंने डॉक्टरों से इस बारे में शिकायत की तो डॉक्टरों ने उल्टा उन्हीं की गलती निकाल दी। डॉक्टरों ने उन्हें कहा कि जब बच्चे का वजन दो किलोग्राम से कम था तो इंजेक्शन क्यों लगवाया। वह डॉक्टरों की शिकायत देने सिटी थाना में गए। यहां पर एसएचओ नहीं मिले। इसलिए वो बिना शिकायत दिए ही घर लौट गए। उनके बेटे की मौत डॉक्टरों व स्टाफ की लापरवाही से हुई है। मामले में पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर ने बताया कि मेरे पास शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed